Breaking News :
>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर>>जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री>>मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई : सोनप्रयाग क्षेत्र में नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,311 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस में आ रही लगातार कमी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, सोमवार। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के करीब 16 हजार नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस मामलों की सक्रियता में भी कमी आ रही है। अभी देश में करीब 2 फीसद एक्टिव केस ही बचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,311 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के कारण 161 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 4 लाख 66 हजार 595 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से करीब 1.1 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 92 लाख 909 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस फिलहाल 2 लाख 22 हजार 526 बचे हैं। भारत में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार 160 तक पहुंच गया है।

देश में कोविड-19 के एक्टिव केस में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 809 सक्रिय केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर करीब 2.13% ही रह गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 16,959 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 96.43% हो गई है। भारत की कोविड-19 मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 18 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रविवार, 10 जनवरी तक 18,17,55,831 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 6,59,209 टेस्ट कल किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!