Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
उत्तराखण्डनैनीताल

मन की बात कार्यक्रम है एक उत्सव, हर व्यक्ति को मिलता है सीखने का अवसर : रेखा आर्या

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कालाढूँगी विधानसभा के बिठोरिया मंडल में कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमन्त्री मोदी के मन की कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 29 जुलाई 2023, कालाढूँगी। आज जनपद प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कालाढूँगी विधानसभा के मंडल बिठोरिया में सरकार शमसेर सिंह के आवास पहुँची जहाँ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं उन्होंने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण में उनके विचारों को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बाबा अमरनाथ व काशी विश्वनाथ में पर्यटकों की बढ़ती संख्या,1दिन में उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पौधारोपण का रिकॉर्ड, देशभर में नवनिर्मित अमृत सरोवरों माध्यम से संरक्षण व संवर्धन सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को साझा किया,साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण और बारिश के मौसम में आए परेशानियों का जिक्र किया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही प्रधानमंत्री जी के विचारों और भावनाओं को सुनकर हम सभी के भीतर आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार होता है। मन की बात का कार्यक्रम एक उत्सव है जिससे काफी कुछ सीखकर उसे अपने जीवन में उतारने की हम सब कोशिश करते हैं। यह सबके लिए एक सीख है और इतिहास में पहली बार हुआ है जब जनता द्वारा चुना हुआ एक प्रतिनिधि जो एक ऊँचे पद पर रहने के बावजूद जनता से सीधे तरीक़े से संवाद करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम द्वारा स्वच्छ भारत से लेकर वोकल फॉर लोकल जैसे कई जनजागरण अभियानों और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक सामाजिक परिवर्तन की योजनाओं को सफल बनाया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, महामंत्री दीपक सनवाल, शक्ति केंद्र संयोजक नंद किशोर बुडलाकोटी, बूथ अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अगन देवया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चंपा नेगी, जिला महामंत्री नवीन भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!