Breaking News :
>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्डहरिद्वार

उत्तराखण्ड के पर्वतीय और मैदानी जिलों में वर्षा के चलते उफान पर गंगा नदी

बढ़ते जलस्तर को देखते प्रशासन ने किया अलर्ट जारी 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 30 जुलाई 2023, हरिद्वार। पर्वतीय और मैदानी जिलों में वर्षा के चलते गंगा नदी उफान पर रही। पूरे दिन भीमगोड़ा बैराज पर गंगा चेतावनी स्तर 293 मीटर के आसपास बहती रही। सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 292.50 मीटर, दोपहर 12 बजे 292.55 मीटर, दोपहर दो बजे 292.70 मीटर वहीं शाम चार बजे 292.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इधर गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ राहत चौकियों कोमुस्तैद रहने को कहा गया है। शुक्रवार देर रात हुई वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। शनिवार रात से रविवार सुबह तक 24 घंटे में हरिद्वार में 24 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

जलभराव के चलते सड़कों पर कीचड़ और फिसलन से श्रद्धालुओं के अलावा दुकानदारों को दिक्कतें उठानी पड़ी। उपनगर ज्वालापुर के अलावा हरकी पैड़ी क्षेत्र के विष्णु घाट आदि क्षेत्र में मलबे से आवागमन में परेशानी हुई। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से वन विभाग की भूमि को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पूर्व में जो बरसाती नाले 40 फीट चौड़े होते थे, वर्षा के तेज प्रवाह से उनका स्वरूप बदलकर डेढ़ सौ फीट से भी ऊपर पहुंच गया है, वहीं वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध खनन भी भू-कटाव का प्रमुख कारण है। पिछले दिनों आई भारी वर्षा ने जमकर तबाही मचाई थी। वही वर्षा के तेज प्रवाह के चलते वन विभाग की कई बीघा संपत्ति भी पानी की चपेट में आकर जमींदोज हो गई थी। गाजीवाली का सिंबल सोत्र नाला जो पूर्व में 40 फीट चौड़ा हुआ करता था, अब नदी के तेज प्रवाह से उसका स्वरूप डेढ़ सौ फीट करीब चौड़ा हो गया है। गाजीवाली स्थित इस सिंबल सोत्र नाले में हो रहे भू कटाव के लिए अवैध खनन भी एक प्रमुख कारण है। गांव के भैंसा बुग्गी चालक नाले के दोनों ओर से जमकर अवैध खनन को अंजाम देते हैं, जिस कारण हर वर्षा में जमकर भू कटाव हो रहा है।

वहीं क्षेत्र की रवासन नदी का स्वरूप भी काफी हद तक बदल चुका है। यहां मीठीबेरी से सटे रवासन नदी भी काफी हद तक पानी की चपेट में आने से चोडी हो गई है। साथ ही हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास भी कई स्थानों पर आए दिन भू कटाव होने से वन विभाग की संपत्ति को काफी क्षति हो रही है। इस वर्षा काल के दौरान तो श्यामपुर क्षेत्र की श्यामपुर रेंज, चिड़ियापुर रेंज और रसियाबड़ रेंज में जमकर वर्षा से क्षति हुई है। वहीं मामले में उप वन संरक्षक (प्रभागीय वनाधिकारी) नीरज शर्मा ने बताया कि नालों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बीते रोज आई वर्षों से हुए नुकसान के बाद मरम्मत का कुछ कार्य करवाए भी गया था। संबंधित वन क्षेत्राधिकारी को तत्काल खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने को निर्देश दिया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!