Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए अनुकूल है मौसम – मण्डलायुक्त राजीव रौतेला ने की विकास कार्यों की जनपदवार समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 13 फरवरी 2020 (सूचना)। मण्डलायुक्त श्री राजीव रौतेला द्वारा गुरूवार को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिये कुमाऊॅ में संचालित हो रहे विकास कार्यों की जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मौसम अनुकूल है। बर्फबारी और वर्षा का दौर समाप्त हो चुका है, अब जरूरत है कि सभी अधिकारी पूरे मनोयोग के साथ विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का शतप्रतिशत उपयोग करते हुए समयबद्वता एवं गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को पूरा करें। आयुक्त श्री रौतेला ने मुख्य अभियन्ता पीएमजीएसवाई अल्मोडा के बिना बताये वीडियो कांफे्रसिग मे अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के भी निर्देश भी दिये।
मण्डलायुक्त ने कहा सभी जिलाधिकारी बोर्डर एरिया विकास के अन्तर्गत कार्यो को चिन्हित कर कार्य योजना बनाकर धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे विधायकों से वार्ता कर कार्य प्रस्ताव बनायें व कार्यो हेतु धनराशि आवंटन करें। उन्होने कहा जो विभाग कार्यो मे पिछडे हुये है उन विभागों के कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा करें ताकि कार्यो मे गति लाकर उपलब्ध व्यय धनराशि को ससमय व्यय किया जा सके। आयुक्त ने कहा कि मण्डल मे केन्द्र पोषित व वाहृय सहायतित योजनाओें मे प्राप्त धनराशि को प्राथमिकता से व्यय करें ताकि आगे किस्त मांगी जा सके। आयुक्त ने बीस सूत्रीय योजना के अन्तर्गत मेें सभी विभागों को ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019-2020 के लिए जिला योजना में बयालीस करोड़ सैंतालीस लाख का परिव्यय स्वीकृत हुआ था जिसके सापेक्ष सभी धनराशि विभागों को पूर्व में निर्गत कर दी गयी है। स्वीकृत परिव्यय के सापेक्ष विगत जनवरी माह तक बत्तीस करोड़ अड़सठ लाख की धनराशि व्यय कर ली गयी है जोकि 77 फीसदी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तत्परता से पूर्ण करने के लिए अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद को विकास कार्यों के लिए जिला सैक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पुरोनिधानित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं में स्वीकृत परिव्यय 81478.87 लाख के सापेक्ष शासन से 49881.84 लाख की धनराशि आवंटित हुई है। जिसके सापेक्ष गुजरे माह तक 35707.84 लाख की धनराशि व्यय कर ली गयी है जोकि 72 फीसदी है।
वीडियों कांफ्रेसिंग में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल, उपनिदेशक अर्थसंख्याधिकारी राजेन्द्र तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिह रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा, मुख्य कृषि अधिकारी डा0 धनपत कुमार, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला अर्थसंख्याधिकारी ललित मोहन जोशी,अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, संतोष उपाध्याय, लोनिवि हिम्मत सिह राणा, डीएस कुटियाल, उपनिदेशक सहकारिता मंगला प्रसाद, एसई जल निगम एसके पंत, सिचाई संजय शुक्ला, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली,संयुक्त निदेशक जलागम जीएस खाती, उपनिदेशक रेशम अरविन्द कुमार ललौरिया के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!