Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त ने पर्यटन विभाग की एडीबी स्पोंसर स्कीम के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न सौन्दर्यकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जून 2020, नैनीताल (सूचना)। मण्डलायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बुधवार को नगर का भ्रमण कर पर्यटन विभाग की एडीबी स्पोंसर स्कीम के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न सौन्दर्यकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने एडीबी द्वारा तल्लीताल डांट पर किये जा रहे झील सुरक्षा दीवार सुधारीकरण कार्य का मौका मुआयना करते हुए निर्देश दिए कि दीवार एवं स्तम्भों के स्लाॅट में पहाड़-शैली में आकर्षक रूप प्रदान किया जाये और सीमेंट के खांचे न बनाये जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि झील के जल का स्तर बढ़ने से पहले ही दीवारों पर वाटरप्रूफ पेन्ट किया जायें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि झील के चारों ओर जो लाईटें प्रपोज़ की गयी हैं, उनकी दक्षता, क्षमता एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र में जो कार्य प्रपोज़ ने उन्हेंने प्राथमिकता से संचालित किया जाये। उन्होंने तल्लीताल डांट के पास झील किनारे उगी अनावश्यक एवं नुकसादयक झाड़ियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देर्शित किया कि डांट क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने क लिए तल्लीताल टोल टैक्स चैकी को 50 मीटर मल्लीताल की ओर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने एडीबी द्वारा कैनेडी पार्क में चल रहे लेक फ्रण्ट डेवलपमेंट कार्य का मौका मुआयना करते हुए कार्य में और अधिक तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्क में हरियाली का विशेष ध्यान देते हुए सुव्यवस्थित ढंग से आकर्षक पौधे लगाये जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्क में सीमेंट का उपयोग बहुत कम किया जाये। कोई भी कार्य बेतरतीब नहीं होना चाहिए। उन्होंने पार्क में प्राकृतिक दृष्य प्रदान करने वाली आकर्षक लेक फेसिंग बेंच लगाने, पार्क में लगने वाली बेंचों का डिजा़इन अनुमोदित कराने के निर्देश परियोजना निदेशक एडीबी को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्क व आसपास के पिलरों में एकरूपता पर विशेष ध्यान दिया जाये और जो पिलर क्षतिग्रस्त हैं, उन पिलरों को सही करा लिया जाये। उन्होंने पार्क में भ्रमण के लिए अधिक जगह उपलब्ध कराने के लिए जिग-जेग एवं सुरक्षित फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क के पास नाले को पूर्णतः पाटने के स्थान पर नाले को सुन्दर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षों की सुरक्षा हेतु राउण्ड बैंच लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैनेडी पार्क में स्थापित बोट बूथों को सिस्टम से लगाने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए। उन्होंने पार्क में डस्टबिन बेंचों से दूर लगाने तथा पार्क में शौचालय आदि की जानकारी प्रदान करने वाले साईन बोर्ड भी लगाने के निर्देश एडीबी के अधिकारियों को दिए।
मण्डलायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने मल्लीताल चर्च, नगरपालिका के साथ डीएसए मैदान का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चर्च कें फ्लोर में ऐसे पत्थर लगाये जायें जिससे बरसात के दिनों में फिसलने का डर न हो। उन्होंने चर्च के मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने के निर्देश एडीबी के अधिकारियों को दिए। नगरपालिका में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने विभाग की सुन्दर फ्लैक्सी लगानी सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरपालिका के सभी कक्षों का जायजा लेते हुए कहा कि पालिका के कक्षों में और अधिक सुन्दरता प्रदान की जाये। उन्होंने मल्लीताल डीएसए मेें चल रहे निमार्ण कार्याें का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि डीएसए मैदान में आयोजित होने वाले खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के रहने की उचित व्यवस्था के साथ ही उनके लिए लाॅकर की व्यवस्था भी की जाये। उन्होंने लाईब्रेरी निरीक्षण के दौरान लाईब्रेरी को पहाड़ी-शैली में विकसित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन एवं उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण रोहित कुमार मीणा, सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर अजय भट्ट, आर्किटेक्ट प्रेरणा मनराल मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!