Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न नर्सरियों का निरीक्षण कर डेंगू-मलेरिया उन्मूलन के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिये गये

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में नगर निगम ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत आज डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद में साफ-सफाई, फाॅगिंग एवं सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न नर्सरियों का निरीक्षण कर डेंगू-मलेरिया उन्मूलन के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिये गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 27 मोबाईल वैन के माध्यम से 131 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें वीरभद्र ऋषिकेश में 10 ली०, भरत विहार लेन न० 4 में 15 ली०, भागीरथी पुरम में 15 ली०, रेलवे कालोनी मे 10 ली०, गीता नगर गली न० 1 में 10 ली०, आवास विकास कालोनी में 10 ली०,  वीरपुर खुर्द्ध ऋषिकेश में 10 ली० नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 15 ली०, सर्कुलर रोड़ में 10 ली०, चमनविहार में 10 ली०, कंलिगा कालोनी में 10 ली०, पूर्वी पटेलनगर में 15 ली०, खुड़़बुड़ा में 15 ली०, राम विहार बल्लपुर में 15 ली० बसंत विहार में 15 ली०, ब्रहा्रम्पुरी में 10 ली०, सहित कुल  195 ली० दूध विक्रय किया गया।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा सिंचाई निदेशालय यमुना कालोनी  के 145 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 150 निराश्रित पशुओं जिसमें, 132 गौवंश एवं 18 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1628 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1407 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 19918 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 124 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 160.83 ल़ाख  रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 205 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 275 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 126 व्यक्ति पहुँचे इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 226 व्यक्ति तथा काठगोदाम हेतु 181 व्यक्ति गये।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 44 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें 42 काॅल पास हेतु 2 काॅल अन्य हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!