Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन द्वारा रामपुर तिराहा कांड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। आज मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के विजय पार्क स्थिति राष्ट्रीय कार्यालय में रामपुर तिराहा कांड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक हरबंस कपूर रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं रामपुर तिराहा कांड मैं शहीद हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उसमें शामिल प्रत्यक्षदर्शी आंदोलनकारियों का सम्मान करता हूँ जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कहा कि 9 नवंबर की तारीख इतिहास में उत्तराखंड के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज हैं। पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखण्ड को सत्ताइसवें राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया। वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था, लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया।

वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी :

  • श्री अनिल वर्मा, सूत्रधार एवं वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी
    पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं मुख्य सलाहकार, डीएवी कॉलेज।
  • श्री विरेन्द्र पोखरियाल, वरिष्ठ आंदोलनकारी
    पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, डीएवी कॉलेज।
  • श्री विजय प्रताप सिंह मल्ल, वरिष्ठ आंदोलनकारी ‌
    पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज
  • श्री अब्बल सिंह नेगी, वरिष्ठ आंदोलनकारी।
    पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,डी०बी०एस० कालेज
  • श्री पूनम नौटियाल, वरिष्ठ आंदोलनकारी।
    पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डी०बी०एस० कालेज।
  • श्री संदीप पटवाल, वरिष्ठ आंदोलनकारी
    पूर्व छात्रनेता डी.ए.वी. कालेज तथा तीन बार पूर्व पार्षद।
  • श्री अम्बुज शर्मा, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी ।
    पूर्व छात्र नेता डी ए वी कालेज।
  • श्री वेदानन्द कोठारी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी।
  • श्री सुमित राज थापा, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी।
  • श्री सुरेश नेगी, राज्य वरिष्ठ आंदोलनकारी।
    रामपुर तिराहा कांड का प्रत्यक्षदर्शी व घायलों का मददगार।
    आंदोलनकारी रामपुर तिराहा कांड का प्रत्यक्षदर्शी व घायलों का मददगार रहा को संगठन के स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन, राजकुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, कुलदीप विधायक, विशंभर नाथ बजाज, रेखा निगम अमित अरोड़ा, सुमित बसक, सुदेशना बसक, पंडित सुभाष चंद्र सतपति, विवेक जैन, हरीश कटारिया, जितेंद्र डंडोना आदि लोग उपस्थित रहे

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.