Breaking News :
>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
देश

24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10 हजार 126 मामले दर्ज किए गए, 24 घंटे में 332 की गई जान

 देश में कोरोना को लेकर स्थिति लगातार सुधरती जा रही है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 10 हजार 126 मामले दर्ज किए गए हैं। करीब नौ महीने बाद संक्रमण के इतने कम मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,40,638 हो गया है जो 263 दिनों में सबसे कम है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,126 मामले सामने आए हैं और इस दौरान 332 लोगों की मृत्यु हो गई है।

ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना संक्रमण के मामलों का कुल आंकड़ा 3,43,77,113 हो गया है। इसके साथ ही 332 लोगों की मृत्यु के बाद संक्रमण से होने वाली मौतों की कुल संख्या 4,61,389 तक पहुंच गई है।

लगातार 32 दिनों से 20 हजार से नीचे मामले

लगातार 32 दिनों से देश में कोरोना संक्रमण के 20 हजार से नीचे मामले दर्ज किए जा रहे हैं और 135 दिनों से दैनिक मामलों की संख्या 50 हजार से कम है। वर्तमान में, सक्रिय मामले कुल मामलों के एक फीसद से भी कम हैं। यह वर्तमान में 0.41 फीसद है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में 11,982 मरीजों के ठीक होने के साथ, कुल रिकवरी बढ़कर 3,37,75,086 हो गई हैं। भारत की रिकवरी दर 98.25 फीसद है, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है।

पिछले 46 दिनों से साप्ताहिक सकारात्मकता दर दो फीसद से कम है और यह 1.25 फीसद है, जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 0.93 फीसद बताई गई है। पिछले 36 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर दो फीसद से नीचे और लगातार 71 दिनों से तीन फीसद से नीचे बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 10,85,848 परीक्षण किए गए हैं। इसके साथ ही कुल परीक्षणों की संख्या 61,72,23,931 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 59,08,440 खुराक दी गई हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक देश में वैक्सीन की 1,09,08,16,356 डोज दी जा चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!