Breaking News :
>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आईएएस, पीसीएस और सचिव सेवा के 35 अफसर स्थानांतरित

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व संभावित प्रशासनिक फेरबदल को धामी सरकार ने मंगलवार को अंजाम दे दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया।

कुमाऊँ आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया गया है। सचिव रविनाथ रमन से आयुक्त गढ़वाल का दायित्व वापस ले लिया गया है। उन्हें सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल कुमाऊं मंडल आयुक्त का पद खाली हो गया है।

ऊधम सिंह नगर की डीएम रंजना को अपर सचिव नागरिक उड्डयन के पद पर भेजा गया। वह अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उकाड़ा की भी जिम्मेदारी होगी। शासन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को वर्तमान पदों के अलावा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा का भी दायित्व दिया है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति व सूचना प्रौद्योगिकी हटा दिया गया है। ये प्रभार अब सचिव अमित सिंह नेगी देखेंगे। उनसे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा हटा दिया गया है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी की जिम्मेदारी दी गई है।सचिव सचिन कुर्वे से आबकारी हटा कर शैलेश बगौली को दिया गया है।

सचिव नितेश कुमार झा को तकनीकी शिक्षा का भी प्रभार दिया गया है। सचिन कुर्वे अब ग्रामीण निर्माण विभाग देखेंगे। सचिव हरबंस सिंह चुघ से श्रम एवं अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड हटा दिया गया है। उनके ये दोनों दायित्व अब सचिव चंद्रेश कुमार यादव वर्तमान विभागों के साथ देखेंगे। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से राजस्व हटाकर रविनाथ रमन को दिया गया है। सचिव विजय कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराकंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (विश्व बैंक पोषित) का दायित्व दिया गया है।

सचिव डॉ० रंजीत कुमार सिन्हा परिवहन हटाकर प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है। दीपेंद्र तकनीकी शिक्षा व आयुक्त परिवहन से मुक्त हो गए हैं। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन को राज्य संपत्ति, डॉ. अहमद इकबाल को परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी व अपर सचिव सूचना रणबीर सिंह चौहान को संस्कृति, धर्मस्व, महानिदेशक संस्कृति, आयुक्त परिवहन का जिम्मा दिया गया है। उनसे आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

अपर सचिव नितिन भदौरिया आयुक्त आबकारी बनाया गया है। अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया से संस्कृति, नागरिक उड्डयन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उकाडा व महानिदेशक संस्कृति हटा दिया गया है। अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया से राजस्व हटाकर उन्हें लोनिवि, प्रदीप सिंह रावत से समाज कल्याण एवं आयुक्त नि:शक्तजन हटाकर राजस्व, सुरेश चंद्र जोशी से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक, व मदरसा शिक्षा परिषद व प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम हटाकर अपर सचिव बाल विकास एवं सामान्य प्रशासन का जिम्मा दिया गया है।

शासन ने समाज कल्याण निदेशक राजेंद्र कुमार बदलकर उन्हें शासन में अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद व प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम का प्रभार सौंपा है। बाध्य प्रतीक्षारत बीएल फिरमाल नए निदेशक समाज कल्याण होंगे। निदेशक पंचायती राज चंद्र सिंह धर्मशक्तू को भी बदल कर उनकी जगह बंशीधर तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। तिवारी के पास बाकी विभाग यथावत रहेंगे।

निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विनोद गिरी गोस्वामी से परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का दायित्व हटा दिया गया है। प्रभारी सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का से सूचना आयोग का दायित्व हटाकर उन्हें सचिव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी बनाया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र बंशीलाल राणा का तबादला सचिव सूचना आयोग के पद पर किया गया है। महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम श्याम सिंह राणा को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष, राजस्व परिषद के पद पर मूल तैनाती पर भेजा गया है। उनका रोडवेज जीएम पद का अतिरिक्त दायित्व के रूप में रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!