Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर डट चुकी भाजपा ने आमजन से संपर्क को बनाई खास रणीनीति

गाँव-गाँव, घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेंगी भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर डट चुकी भाजपा ने अब आमजन से संपर्क करने को खास रणनीति अपनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसंबर की देहरादून रैली के बाद पार्टी प्रदेशभर में विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इस दौरान भाजपा की टोलियां घर-घर जाकर आमजन से संपर्क कर कुशलक्षेम तो पूछेंगी ही, गाँव, क्षेत्र व प्रदेश की बेहतरी के लिए सुझाव भी लेंगी। साथ ही पार्टी की रीति-नीति और राज्य व केंद्र सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी देंगी। यदि किसी कल्याणकारी योजना में कोई पात्र व्यक्ति छूट गया होगा तो उसे इससे लाभान्वित कराने के प्रयास किए जाएंगे।

प्रदेशभर में भाजपा एक दौर का जनसंपर्क अभियान पूरा कर चुकी है। अब पार्टी ने विशेष संपर्क अभियान शुरू करने का निश्चय किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक विशेष संपर्क अभियान की रणनीति तैयार कर ली गई है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले प्रांतीय, जिला व मंडल व बूथ स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं की टोलियां गठित की जा रही हैं। ये टोलियां गाँव-गाँव, घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेंगी।

विशेष संपर्क अभियान के दौरान यह जानकारी भी ली जाएगी कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है अथवा नहीं। किसी पात्र व्यक्ति को लाभ न मिला हो तो उसे लाभान्वित करने को उचित स्तर पर कदम उठाए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक घर कोरोनामुक्त हो, इसके लिए टीकाकरण की जानकारी भी ली जाएगी। यदि किसी का टीकाकरण नहीं हुआ तो उसे टीका लगवाने को प्रेरित किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अनुसार विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समाज में पकड़ रखने वाले व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा। उनसे आग्रह किया जाएगा कि प्रदेश की बेहतरी के लिए वे एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के बाद यह अभियान शुरू किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!