Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराज बोले जिस ने राजा को छू लिया उसने सब कुछ पा लिया

“आप सभी का उत्साह देखकर मुझे पूरा यकीन है कि हम चंपावत में शानदार जीत हासिल करेंगे” : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2022, बृहस्पतिवार, देहरादून/चम्पावत। जिसने राजा को पा लिया उसे स्वयं ही सब कुछ प्राप्त हो जाता है। यदि आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जितायेंगे तो यहाँ का विकास स्वतः ही हो जायेगा।

उक्त बात चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचार एवं समर्थन में गुरूवार को ग्राम सभा चन्दनी, बनबसा में अयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करते हुए एक लघु कथा के माध्यम से मतदाताओं को समझाया कि :
“एक राजा था उसने नुमाइश लगवाई। नुमाइश में उसने बैल, हल, घोड़े, गाड़ी सहित अनेक वस्तुयें रखवा दी। राजा ने घोषणा की कि नुमाइश में रखी वस्तुओं में से जिस भी एक वस्तु को कोई व्यक्ति छुएगा वह उसकी हो जाएगी। एक किसान नुमाइश में आया और इधर से उधर घूमता रहा। उसके बाद वह राजा के पास आया। राजा ने उससे कहा किसान भाई तुमने नुमाइश में किसी वस्तु को नहीं छुआ यदि तुम किसी वस्तु को छूते तो वह तुम्हारी हो जाती। किसान बोला “महाराज मैं बैल को छूता तो मुझे हल नहीं मिलता, हल को छूता तो बैल नहीं मिलते, घोड़े को छूता तो गाड़ी नहीं मिलती।” राजा बोले तो तुमने क्या छुआ ? किसान राजा को छूते हुए बोला कि महाराज मैंने तो आपको छू लिया है अब जिस का राजा हो गया उसका सब कुछ हो गया।”
इसलिए मेरा भी आपसे यही कहना है कि आप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिकॉर्ड मतों से जिताइये। आप मुख्यमंत्री धामी जी को छू लेंगे तो पूरे चंपावत का विकास स्वतः ही हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आप सभी का उत्साह देखकर मुझे पूरा यकीन है कि हम चंपावत में शानदार जीत हासिल करेंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक विजन के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।

चुनावी सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक गदरपुर अरविंद पांडे, नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य, पूर्व विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!