Breaking News :
>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत
देश

महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस में फंसे यात्रियों तक 18 घंटे बाद पहुंची मदद

Mumbai Rains Update: महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस में फंसे यात्रियों तक 18 घंटे बाद पहुंची मदद, 500 को बचाया गया
मुंबई, भारी बारिश के कारण मुंबई एक बार फिर पानी-पानी हो गई है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भारी भारिश की चेतावनी जारी की है। ट्रैक पर पानी भरने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस के 700 यात्री मुंबई से लगभग 55 किलोमिटर की दूरी पर पिछले 9 घंटों से फंसे हुए हैं। NDRF की 4 टीमें 8 नावों की मदद से यात्रियों को निकाल रही हैं। अबतक महिलाओं और बच्चों समेत कुल 500 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। डॉक्टरों की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

महालक्ष्मी एक्सप्रेस के निकाले गए लगभग 500 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 30 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा 10 से ज्यादा बसों को यात्रियों को ले जाने के लिए लगाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस की घटना पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि घटनास्थल पर नेवी की 7 टीमें, एयर फोर्स के 2 हेलिकॉप्टर मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य सचिव को वंजानी जाकर व्यक्तिगत रूप से बचाव अभियान की निगरानी करेने का निर्देश दिया है।

View image on Twitter

लगभग 9 घंटे से महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों के बचाने के लिए नौसेना के 8 टीमों को लगाया गया है, जिसमें 3 गोताखोरों की टीम भी शामिल हैं। टीमों को बचाव सामग्री, नौकाओं और जीवन रक्षक जैकेट के साथ रवाना कर दिया गया है। इससे पहले हालात का जायजा लेने के लिए एक हेलिकॉप्टर के साथ नेवी के गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया था। बता दें कि ट्रेन मुंबई से लगभग 55 किलोमिटर की दूरी पर बदलापुर और वानगनी के बीच फंसी हुई है।

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

भारी बारिश और ट्रैक पर पानी भरने के कारण बदलापुर और वानगनी के बीच महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंसी हुई है। ट्रेन में लगभग 700 यात्री मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। आरपीएफ और सिटी पुलिस की टीमे घटनास्थल पर पहुंची गई हैं और फंसे हुए यात्रियों को बिस्किट और पानी वितरित किया जा रहा हैं।

Embedded video
 

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे ट्रेन से नीचे न उतरें। ट्रेन ही सबसे सुरक्षित स्थान है। NDRF और अन्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के निर्देश की प्रतीक्षा करें  

Embedded video 

महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मध्य रेलवे के मुताबिक अबतक 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया, 6 को रोका गया है और 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उल्हास नदी का जलस्तर बढने के कारण अंबरनाथ में जल जमाव हो गया है।

मुंबई में भारी बारिश की वजह से शनिवार को 11 उड़ानों को रद् कर दिया गया है साथ ही आने वाले नौ विमानों को पास के हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दिया गया है। रद हुई उड़ानों में 7 विमान मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले थे, जबकि 4 विमान यहां उतरने वाले थे। रद हुई 7 उड़ानों में 5 इंडिगो और एक-एक एयर इंडिया और अमिरात की हैं।इसके अलावां इंडिगो ने मुंबई के लिए अपनी तीन अन्य उड़ानों को भी रद किया है।

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 150-180 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

Embedded video

राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावाना है। इसके पहले 26 और 28 जुलाई के लिए पालघर में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। बता दें कि मॉनसून की विभिन्न स्थितियों के लिए रेड से लेकर ऑरेंज तक अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। इनमें ऑरेंज अलर्ट अधिकारियों को गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सिग्नल होता है।

View image on Twitter

लोगों को सतर्क रहने के निर्देश 
मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में पुराने ढांचों या मकान की दीवार ढहने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि राज्य में बीते दिनों दीवार गिरने की वजह से कई लोग घायल हो गए थे। ऐसे हादसे में कई लोगों की जान भी चली गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!