Breaking News :
>>वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी >>पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश>>मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन>>चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित>>गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छ: लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनायें : उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज
उत्तराखण्ड

चार चीनी नागरिकों के साथ एक तिब्बती गिरफ्तार

बिना वीजा-पासपोर्ट के चार चीनी नागरिकों के साथ एक तिब्बती गिरफ्तार

चंपावत,  भारत से नेपाल भागने का प्रयास कर रहे चार चीनी युवकों के साथ एक तिब्बती नागरिक को चेक पोस्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए चीनी युवकों के पास पासपोर्ट व वीजा नहीं है। इनके पास से मिले पेपर से इनके सोने की तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। मुंबई पुलिस पूर्व में इन्हें पकड़ भी चुकी है। भाषाई समस्या के चलते अभी ठीक तरह से पूछताछ नहीं हो पा रही है। इसके लिए दिल्ली से विशेषज्ञ टीम आज पहुंच रही है। फिलहाल, पुलिस सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

गत शुक्रवार देर सांय भारत से नेपाल को जा रहे पांच युवकों पर संदेह होने पर इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने पांचों युवकों से पूछताछ की। इनमें से चार युवक चीनी नागरिक और एक तिब्बती नागरिक निकला। उन युवकों के पास पासपोर्ट वीजा और मोबाइल फोन भी नहीं थे। पर जब युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास एक मोबाइल की चिप निकली। उस चिप को जब मोबाइल में डालकर देखा गया तो सभी युवकों की पूरी जानकारी सामने आ गई।

इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी इंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांच युवकों में से चार की चीनी और एक के तिब्बती नागरिक होने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि भाषा की परेशानी के चलते पूछताछ में समस्या हो रही है। शनिवार को दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम आयेगी जो पूछताछ करेगी, जिससे कुछ और जानकारी मिल सकती है। बताया कि इन चीनी युवकों के पास एक रिकवरी लेटर मिला है, जिससे पता चला कि चारों चाइनीज युवकों को मुंबई पुलिस ने किसी देश से समुद्र के रास्ते तस्करी कर लाये जा रहे 57 किलो सोने के साथ पकड़ा था, जिसकी कीमत 6 करोड़ 50 लाख रुपये थी, जिसमें चारों युवकों को सजा भी मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी किसी अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह से जुड़े हैं। इनके पास से भारतीय आइडी भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!