Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
देश

मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक विशेष पोर्टल खोलने की घोषणा की

भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नई पहल की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली एमपी सरकार ने युवाओं के लिए एक विशेष पोर्टल खोलने की घोषणा की है। और सबसे अच्छी बात कि इस पोर्टल में युवाओं के लिए क्या-क्या शामिल किया जाए, इसके लिए युवाओं से ही सुझाव मांगे हैं।

दरअसल, कुछ वक्त पहले सरकार द्वारा राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत 2022 का आयोजन किया गया था। इस युवा महापंचायत में मिले सुझावों के आधार पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा युवाओं के लिए शुरू किए जाने वाले पोर्टल हेतु सुझाव मांगे गए हैं। स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर की गई पोस्ट में एमपी माईगव (@mpmygov) ने लिखा है, आत्मनिर्भर मप्र में हो आपकी भागीदारी, आपके सुझाव, हमारी जिम्मेदारी।

इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा है कि पोर्टल पर दिखने वाले आपकी रुचि के क्षेत्र, विषय व आपसी संवाद (जिनके बारे में जानकारी व मार्गदर्शन चाहते हैं) के संबंध में अपने सुझाव साझा करें।

वहीं, युवाओं के लिए की जा रही इस पहल का सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर स्वागत किया है। इस पोस्ट के आने के कुछ देर बाद ही एमपी की माईगव वेबसाइट पर सरकार की इस पोस्ट के नीचे 200 से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट करके अपने विचार व्यक्त किए है। युवाओं ने इसके नाम का बी सुझाव दिया है, जिनमें युवा जन पोर्टल, युवा यूथ जानकारी पोर्टल जैसे नाम भी शामिल हैं। जबकि स्किल डेवलपमेंट, शॉर्ट ड्यूरेशन कोर्स, युवा कल्याण समेत कई अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!