Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी बहनों से राखि बंधवाने के लिए दिल्‍ली से सीधे खटीमा पहुंचे

देहरादून : रक्षाबंधन पर 11 और 12 अगस्‍त के असमंजस के बीच उत्‍तराखंड में दोनों दिन बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने उनकी रक्षा का वचन भी दिया।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी दिल्‍ली से सीधे खटीमा पहुंचे

इधर, रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को निश्शुल्क सफर की सुविधा दी गई। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी बहनों से राखि बंधवाने के लिए दिल्‍ली से सीधे खटीमा पहुंच गए। इसी तहर उत्‍तराखंड की कई हस्तियों ने राखी का त्‍योहार धूमधाम से मनाया।

इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्‍हें बहनों की याद आ रही थी, इसलिए वह खुद को रोक नहीं पाए और सीधे दिल्ली से खटीमा पहुंचे। कहा कि बहनों के प्यार की बदौलत ही उन्‍हें यह मुकाम हासिल हुआ है। वह पिछले रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनों से मिले थे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया होने के चलते बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। दूसरे शहर और गांवों से आई बहनों का भाइयों ने स्वागत किया और राखी बंधवाने के बाद सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए। इधर, रेलवे और रोडवेज बस अड्डे पर आमदिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़भाड़ रही। बहादराबाद के अलावा लालढांग, पथरी, लक्सर समेत आसपास क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन की धूम रही।

रक्षाबंधन का त्योहार पंतजलि योगपीठ में धूमधाम से बनाया गया। बहनों ने योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सक्षम व्यक्ति ही निर्बल की सहायता करता है। गुरु सदैव अपने शिष्यों की रक्षा करने के लिए सक्षम होते हैं। भाई को भी बहनों की रक्षा के लिए सक्षम माना जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रक्षा बंधन पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून स्थित आवास पहुंच कर रक्षाबंधन की शुभकामना दी। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून स्थित आवास पर पहुंची।jagran

उन्होंने सांसद निशंक को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कालोनी स्थित आवास पर पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भी हर वर्ष की भांति विधानसभा अध्यक्षा से रक्षा सूत्र बंधवाया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अपने भाई मनीष खंडूडी को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!