Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

3 मई को मनाया जायेगा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा 5 मई को निकलेगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून। नगर की एक दर्जन ब्राह्मण संस्थाओं के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ की आज हुई बैठक में आगामी 3 मई अक्षया त्रितया को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निश्चय किया गया तथा 5 मई को शोभायात्रा निकालने व भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्य संयोजक एस.पी. पाठक ने विप्र समाज को आह्वान किया कि वे 3 मई अक्षया त्रितया को प्रात: वैदिक मंत्रों के साथ अपने-अपने घरों में ईष्ट बंधु-बांधवों के साथ भगवान परशुराम जी का पूजन, हवन व यज्ञ आदि करें, घर की छत पर ध्वज स्थापित करें तथा रात्रि में यथा 11या 21दीप जलायें।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण बंधु 3 मई को पूर्वाह्न 10 से 12 बजे भगवान परशुराम मंदिर, ईदगाह, चकरौता रोड में वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में भाग लें। दिनांक 5 मई को अपरान्ह 4 बजे सपरिवार परशुराम मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा में भाग ले।

शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर चकरोता रोड, बिंदाल पुल, तिलक रोड, खुड बूढ़ा, रामलीला बाजार, हनुमान चोक, पीपलमंडी, धामावाला, प्लटन बाजार, घंटाघर से वापिस परशुराम मंदिर पहुंचेगी। महासंघ के सभी घटक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

बैठक का संचालन महासचिव अरुण शर्मा ने किया। बैठक में सभी घटक संगठनों के डा. वी डी शर्मा, प्रवक्ता, शशि शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र व्यास, पंडित रामप्रसाद गौतम, बी एम शर्मा, उदयभान शर्मा, सोमदत्त शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, उमा शंकर शर्मा, पंडित शशिकांत दूबे आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!