Breaking News :
>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
देश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के नाम लिखा खत, जानिए क्या बात कही

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2022, सोमवार, नई दिल्ली।सांप्रदायिक दंगों और हेट स्पीच के मामलों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को विपक्ष विशेषकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को उनके शासनकाल में हुए अनेकों दंगों की याद दिलाई है। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर देश में एकजुटता, सद्भाव व शांति को नष्ट करने और मेहनती जनता के रास्ते में  बाधा बनने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,’ 2047 में आजादी के सौ साल पूरा होने पर देश कैसा दिखेगा इस बारे में अभी से योजना बनाने का समय है।’ भाजपा अध्यक्ष ने देश के मौजूदा हालात पर एक पत्र जनता के नाम लिखा है

जनता को लिखे गए पत्र में उन्होंने देश के नागरिकों को संबोधित कर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और राजस्थान के करौली हिंसा पर मौन हो जाते हैं। यह अधिक समय तक नहीं चलेगा। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर है। इसका मकसद भारतीयों को सशक्त करना है। उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा कि चार राज्यों के परिणाम वोट बैंक की राजनीति करने वाले दलों की आंखे खोलने के लिए काफी है। देश का युवा अवसर के साथ विकास चाहता है न कि विभाजन। साल 1966 में इंदिरा गांधी सरकार ने गोहत्या पर प्रतिबंध की मांग को लेकर संसद भवन के सामने साधुओं पर गोलियां चलवा दी। साल 1984 में राजीव गांधी ने कहा कि जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिल जाती है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि कांग्रेस के शासनकाल में अनेक दंगे हुए। इस क्रम में उन्होंने गुजरात, मुरादाबाद, भिवंडी, मेरठ के दंगे, कश्मीर घाटी में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, भागलपुर दंगों का भी जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार के आरोप लगाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!