Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
देश

बिजावर से सपा के एकमात्र विधायक राजेश शुक्ला ने पार्टी छोड़कर थामा भाजपा का दामन

‘हम सब मिलकर जनता की भलाई के लिए काम करेंगे’ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

काश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सपा विधायक राजेश शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ बसपा विधायक संजीव कुशवाहा और निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं इन तीनों साथियों का हृदय से स्वागत करता हूं। ये अपने क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। अब हम सब मिलकर अधिकतम विकास और जनता की भलाई करने का प्रयास करेंगे।

विदित रहे कि विधायकों के भाजपा में शामिल होने से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को झटका लगा है। मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के एक, जबकि बसपा के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्ण विश्वास है कि तीनों विधायकगणों के भाजपा परिवार में सम्मिलित होने से बिजावर, भिंड व सुसनेर विधानसभा विकास पथ पर और तेज गति से आगे बढ़ेगी।आप तीनों विधायकों का भाजपा परिवार में हार्दिक अभिनंदन है।

सपा के एकमात्र विधायक राजेश शुक्ला बिजावर विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र पाठक को हराया था। राजेश को जहां 67,623 मत मिले, वहीं पुष्पेंद्र पाठक को 30,099 मत मिले और उन्हें 36,714 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

बसपा विधायक संजीव कुशवाहा भिंड विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के राकेश चौधरी को 35,896 मतों से शिकस्त दी थी। उन्हें 69,107 मत मिले, जबकि राकेश चौधरी को 33,211 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!