Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने महौल खराब करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के द‍िए न‍िर्देश

प्रदेश की शांति व्यवस्था खराब करना अनुचित है : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, लखनऊ। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के बयान को लेकर कानपुर और प्रयागराज में ह‍िंसक प्रदर्शन हुए। अभियुक्तों के खिलाफ हुई कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा इंटरनेट मीडिया पर कड़ी नजर रखते हुए अधिकारी छोटी से छोटी घटना में तुरंत कार्रवाई करें। मुख्य सचिव ने प्रदेशभर के मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस‍िंग की। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर सख्ती कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को समझाया जाए कि बाहर की घटनाओं को लेकर प्रदेश की शांति व्यवस्था को खराब करना अनुचित है और इससे लोगों का रोजी-रोजगार भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती के साथ-साथ मित्रवत संवाद भी रखा जाए। छोटी सी छोटी घटना पर तुरंत एक्शन लें। वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्देश दिया कि किसी भी घटना में वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर मामले को वहीं पर शांत कराने का प्रयास करें।

मुख्य सचिव ने बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर भी कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी जिले में अवैध ट्रांसपोर्ट पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। सड़कों पर धार्मिक आयोजन कतई न हों, इसके लिए धर्मगुरुओं से नियमित संवाद करते रहें।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अधिकारियों से कहा कि ड्राइव‍िंग लाइसेंस की प्रक्रिया में दलालों के दखल को सख्ती से रोकें। स्कूल वाहनों की फिटनेस की जांच हो। मंडल के किसी भी जिले से फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि भ्रमण के समय ट्रामा सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण अवश्य करें और उसकी कमी मिलने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए।

मुख्य सचिव न‍िर्देश द‍िए कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करें। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में हटाए गए वेंडरों को स्थान चिन्हित कर पुनस्र्थापित करें, ताकि किसी की भी रोजी-रोटी प्रभावित न हो सके। अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ब्लैक स्पाट चिन्हित कर उनको ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.