Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

लोकसभ चुनाव: टिहरी और पौड़ी सीट के भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम के पत्ते खोल दिए हैं। टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल सीट से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा नामांकन के आखिरी दिन यानी 25 मार्च को पर्चे दाखिल करेंगे। वहीं, पौड़ी में भाजपा प्रत्याशी  तीरथ सिंह रावत ने नामांकन से पहले जुलूस निकाला।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन के अनुसार पार्टी ने संगठन स्तर पर अपने प्रत्याशियों के नामाकन की योजना तैयार कर ली है। इस कड़ी में टिहरी व पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी 22 मार्च को क्रमश: देहरादून व पौड़ी में नामाकन पत्र दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर मौजूद रहेंगे और उस दिन होने वाली सभाओं को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि शेष तीन लोस क्षेत्रों हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा के उम्मीदवार 25 मार्च को नामाकन पत्र भरेंगे।

डॉ.भसीन ने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रावत 22 मार्च को देहरादून व पौड़ी में नामांकन व सभाओं में भाग लेने के बाद 23 मार्च को नैनीताल लोस क्षेत्र के अंतर्गत तल्ला ओखलकाडा, बेडू व नैनीताल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 23 मार्च को ऊधमसिंहनगर में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में भी शिरकत करेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *