Breaking News :
>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन
मनोरंजन

जया बच्चन को फिर आया गुस्सा, बग़ैर इजाज़त फोटो लेने पर फ़ैन की लगाई फटकार

मुंबई। अमिताभ बच्चन की बेटर हाफ़ जया बच्चन रियल लाइफ़ में काफ़ी सख़्त और ख़री ख़री कहने वाली महिला हैं। अगर उनको कोई बात पसंद नहीं आती तो बिना किसी लाग लपेट के सीधे कहती हैं। इसी आदत की वजह से जया को अक्सर सार्वजनिक स्थलों पर भी भड़कते हुए देखा गया है। हाल ही में जया ने एक फ़ैन की ज़बर्दस्त डांट लगा थी। फ़ैन अपने मोबाइल से उनका फोटो खींच रहा था।

वाकया मंगलवार का है। करण जौहर ने अपनी मॉम हीरू जौहर के जन्म दिन के मौक़े पर उनकी दोस्तों के लिए एक लंच पार्टी आयोजित की थी, जिसमें जया बच्चन भी शामिल हुईं। मुंबई के एक हाइप्रोफाइल रेस्तरां में पार्टी दी गयी थी। पार्टी के बाद जब जया बाहर निकलीं तो वहां जमा लोगों में से एक शख़्स ने मोबाइल फोन से जया की तस्वीर लेना शुरू कर दिया। यह देखकर जया बच्चन भड़क उठीं। उन्हें गुस्से में देख फ़ैन जाने लगा तो जया ने युवक को अपने पास बुलाकर फटकार लगायी। जया ने कहा कि आप अपने मोबाइल से मेरी फोटो ले रहे हो और मुझसे पूछा भी नहीं। इसके बाद एक और फ़ैन को फोटो लेते देख उसे भी डांटा और कहा- ”कुछ तो तमीज़ सीखिए।” उसने सॉरी बोला तो जया ने कहा कि बस इतनी ही अंग्रेजी सीखी है। जया का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जया बच्चन क्लॉस्ट्रोफोबिक सिंड्रोम से पीड़ित हैं। अचानक भीड़ देखकर वो हाइपर हो जाती हैं, जिससे गुस्सा आ जाता है। कैमरों के फ्लैश से भी जया को दिक्कत होती है। जया बच्चन के अलावा इस पार्टी में हीरू जौहर की कई दोस्त शामिल हुईं। सलमान ख़ान की मॉम सलमा ख़ान भी हीरू को बधाई देने पहुंचीं।

जीतेंद्र की पत्नी शोभा कपूर, हीरू की क़रीबी दोस्तों में शामिल हैं। शोभा ने भी बर्थडे लंच में मौजदूगी दर्ज़ करवाई।

राज कपूर की बेटी रीमा जैन भी इस मौक़े पर नज़र आयीं।

करण जौहर अपनी मॉम हीरू के बेहद क़रीब हैं और उन्होंने अपने बेटी का रूही रखा है, जो हीरू का उल्टा है। करण इस अंदाज़ में मॉम के बर्थडे लंच में शामिल हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!