Breaking News :
>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
उत्तर-प्रदेशदेश

ओला-उबर की तरह नोएडा मेट्रो का राइडिंग एप, ई-रिक्शा, ऑटो, बस, टैक्सी, ई-साइकिल कर सकेंगे बुक

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 अक्टूबर 2023, नोएडा। नोएडा मेट्रो भी अब जल्द ही अपना राइडिंग एप लेकर आ रहा है। जिसके जरिए नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले और आम जनता को ई रिक्शा, ई साइकिल, टैक्सी, कैब बुक करने में काफी आसानी होगी। ओला उबर के तर्ज पर ही एप को बनाया जा रहा है। दरअसल, नोएडा मेट्रो अपना मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एप्लीकेशन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये एप ट्रांजेक्शन और सुरक्षा फीचर से लैस होगा। इसमें एसओएस फीचर भी होगा। एंड्रॉयड वर्जन पर इसको लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इसका एक प्रजेंटेशन नोएडा मेट्रो के एमडी लोकेश एम के सामने किया जाएगा।

नोएडा में ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा काफी कम है। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के प्रयास भी नाकाफी हैं। यहां चलने वाले ई रिक्शा, ऑटो, बैटरी जनित वाहन, बस, ओला-उबर, टैक्सी, ई साइकिल सभी को एक प्लेटफार्म पर लाकर एप बनाने का प्लान है। एप के जरिए लोग अपना वाहन बुक करें और आसानी से आ-जा सकें। बस का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। जिसमें वो अपनी सीट पहले ही बुक कराकर ऑनलाइन टिकट ले सकेंगे।

नोएडा मेट्रो के एमडी लोकेश एम ने बताया कि एप लांच किया जाएगा। इसका एक प्रेजेंटेशन किया जाएगा। इसके बाद इसे लाया जाएगा ताकि मुसाफिरों को स्टेशन से घर पहुंचने के लिए प्रॉपर ट्रांसपोर्ट मिल सके। इस एप में बुकिंग के दौरान एक इमरजेंसी नंबर भी अपलोड किया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति कार, बाइक या उपरोक्त में कुछ भी बुक करता है तो संबंधित ड्राइवर का नाम, गाड़ी नंबर, इमरजेंसी नंबर पर पहुंच जाएगा। वो लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर सकता है। जिससे बुक करने वाले व्यक्ति के रास्ते की जानकारी उसके परिवार जन को मिलती रहेगी। इस एप में इमरजेंसी नंबर भी होंगे।

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर लोग इमरजेंसी नंबर का प्रयोग कर सकेंगे। इसे पुलिस सर्वर से जोड़ा जाएगा। जून 2023 में इस ऐप को बनाने की पहल एनएमआरसी में शुरू की थी। तत्कालीन एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने इस एप को लेकर आम पब्लिक और मेट्रो मुसाफिरों से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझावों के आधार पर ऐप को तैयार किया जा रहा है।

नोएडा की एनएमआरसी की एक्वा लाइन से रोजाना करीब 50 हजार मुसाफिर सफर करते हैं। इसका विस्तार भी किया जाना है। वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो से ग्रेटर नोएडा डिपो तक मेट्रो जाती है। विस्तार में ग्रेनो वेस्ट और सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो रूट शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!