Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
स्वास्थ

पैर में मोच आने पर आजमायें ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्दी मिलेगा समस्या से छुटकारा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 अक्टूबर 2023, देहरादून। पैर में मोच आना एक तरह की अंदरूनी चोट है। इसमें पैर के ऊतक और हड्डियों से जुड़े रेशे अपनी नियमित क्षमता से अधिक खिंच जाते हैं।ऐसा अमूमन चलते-फिरते या फिर खेलकूद के दौरान पैर मुड जाने पर होता है। इसके कारण असहनीय दर्द और सूजन का सामना करना पड़ सकता है।आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो पैर की मोच के कारण होने वाली समस्याओं को प्रभावी ढंग से दूर कर सकते हैं।

इलास्टिक पट्टी लपेटें
जब भी आपके किसी पैर में मोच आए तो पहले 72 घंटों में पर्याप्त आराम जरूर करें।आप चाहें तो इस दौरान प्रभावित पैर को इलास्टिक पट्टी से लपेटकर या ब्रेस पहन सकते हैं और उसकी सुरक्षा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पट्टी आरामदायक और टाइट लगे, लेकिन इतना टाइट नहीं कि इससे रक्त की आपूर्ति बंद हो जाए।इसे तब तक दोहराएं जब तक कि आपके पैर को अच्छा सहारा और आराम महसूस न हो जाए।

आइसपैक का करें उपयोग
आइसपैक लगाने से प्रभावित पैर के दर्द और सूजन को कम करने समेत मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है।लाभ के लिए आप तौलिए में कुछ बर्फ के टुकड़ों को लपेटकर प्रभावित पैर पर फेरे। आप चाहें तो बर्फ के ठंडे पानी में एक तौलिया डुबोकर चोट वाली जगह पर रख भी सकते हैं।यहां जानिए घर पर आइसपैक बनाने के 5 सरल तरीके।

जैतून के तेल से करें मालिश
जैतून के तेल में फेनोलिक कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो पैरों में आई मोच के कारण होने वाले दर्द और सूजन को दूर कर सकते हैं।लाभ के लिए सबसे पहले जैतून के तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर इसे मोच से प्रभावित पैर पर लगाकर कुछ मिनट धीरे-धीरे मालिश करें।इससे पैर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द के साथ-साथ सूजन भी दूर होती है।

सेंधा नमक भी है प्रभावी
सेंधा नमक का उपयोग भी पैर की मोच को ठीक करने में मदद कर सकता है।इसका कारण है कि सेंधा नमक में मैग्नीशियम और सल्फेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दर्द और सूजन निवारक की तरह काम कर सकते हैं।लाभ के लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी भरकर उसमें आधा कप सेंधा नमक मिलाएं। अब पैरों को करीब 20-30 मिनट तक इस पानी में डालकर रखें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

हल्के व्यायाम करें
पैर में मोच आने के बाद व्यायाम करना कोई आसान काम नहीं है।हालांकि, कुछ दिनों के आराम के बाद हल्के व्यायाम से स्थिति में सुधार हो सकता है।अगर आपकी मोच हल्की है तो आप पैर पर वजन डालना शुरू कर सकते हैं, लेकिन अगर यह गंभीर है तो आपकी गतिशीलता कम से कम 5-6 सप्ताह तक प्रभावित हो सकती है और इस पर किसी भी तरह का वजन डालने से बचें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!