Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला के नाम लिखी माँ की इमोशनल चिट्ठी वायरल

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्ली। बिग बॉस 13 विनर ​सिद्धार्थ शुक्ला आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हर किसी के लिए उन्हें भुला पाना काफी मुश्किल है।

सिद्धार्थ का जाना उनकी मां के लिए कितना दु:खद होगा इस बात का अंदाज हर कोई लगा सकता है। वह अपनी मां के बेहद करीब थे। अपनी मां से सिद्धार्थ हर छोटी बड़ी बातें शेयर करते थे।

सिद्धार्थ को अक्सर अपनी मां के बारे में बात करते देखा गया है। वहीं जब व​ह ‘बिग बॉस’ के घर में थे तब​ सिद्धार्थ की मां ने उनके लिए एक चिट्ठी लिखी थी जो भावुक कर देने वाली है। उनकी मां की वो ​चिट्ठी एक्टर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां देखें चिट्ठी में उनकी मां ने बेटे के नाम क्या क्या लिखा था :

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मां रीता शुक्ला की लिखी हुई चिट्ठी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस चिट्ठी में ​लिखा था, ‘डियर बिग बॉस, मैं सिद्धार्थ शुक्ला की मॉम ये लेटर थैंक्यू कहने के लिए लिख रही हूं। मुझे आपने मेरे ही बेटे के ऐसे कई पहलुओं से वाकिफ करवाया है जिन्हें मैं भी नहीं जानती थी। शेफ शिड से मिलवाने के लिए थैंक्स.. गोल रोटियां बनाना, चाय बनाना, अंडा बनाना, सब्जियां कट करना, बर्तन धोना.. कभी-कभी यकीन नहीं होता है कि ये सब मेरा बेटा कर पा रहा है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘घर में सबसे छोटे होने के कारण सिड हमेशा प्रोटेक्टेड रहा है। जब कभी भी सिड बीमार होता है वह मुझे एक पल के लिए भी छोड़ता नहीं था पर अब वो इतना ज्यादा बीमार पड़ा तो मैं उसके साथ नहीं थी.. मुश्किल था लेकिन हम दोनों के लिए कुछ सीखने वाला था।’ रीता ने आगे ऐसी बहुत सारी प्यारी बातें बेटे सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर लिखी थीं जो आपको भावुक कर देगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!