Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन आशीर्वाद रैली के जरिये कांग्रेस को घेरा

देहरादून। विधानसभा चुनाव का वक्त करीब आने के साथ ही अब उत्तराखंड में राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की तो भाजपा ने भी इसके जवाब में श्रीनगर (गढ़वाल) से जन आशीर्वाद रैली के जरिये चुनावी बिगुल फूंका। कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं और पिछली बार उन्हें भाजपा के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी। जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की जमकर घेराबंदी की तो राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए जनता से फिर से आशीर्वाद मांगा।

भाजपा के सामने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव जैसा ही प्रदर्शन वर्ष 2022 में दोहराने की चुनौती है। प्रदेश की भाजपा सरकार और पार्टी संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद बदली परिस्थितियों के हिसाब से भाजपा ने ‘मिशन-2022’ के लिए रणनीति बनाई है। पार्टी ने चुनावी गतिविधियां तेज करने के मद्देनजर सरकार के मंत्री, विधायकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने विपक्ष को हर स्तर पर जमीन दिखाने की कार्ययोजना भी तैयार की है।

भाजपा ने शुक्रवार को श्रीनगर की जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से कांग्रेस को जवाब देने के साथ ही श्रीनगर के साथ ही आसपास के विधानसभा क्षेत्रों को साधने का भी प्रयास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों के लिए कई घोषणाएं की। साथ ही कांग्रेस समेत विपक्ष को निशाने पर लिया। यही नहीं, भाजपा ने रैली के जरिये श्रीनगर क्षेत्र में अपनी बढ़ी ताकत का अहसास कराने का भी प्रयास किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने पूर्व सीएम खंडूड़ी से की मुलाकात

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को देहरादून प्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) से उनके वसंत विहार स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र में राज्यमंत्री बनने के बाद भट्ट ने पहली बार खंडूड़ी से मुलाकात की। हालांकि, 16 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत भट्ट देहरादून पहुंचे थे, लेकिन तब उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!