Breaking News :
>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने ममता बनर्जी के मंत्री फिरहाद हकीम के खिलाफ चुनाव आयोग को चिट्ठी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, कोलकाता। चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम को कथित रूप से हिंसा भड़काने वाले भाषण देने पर मंगलवार देर शाम कारण बताओ नोटिस नोटिस जारी किया है। साथ ही केंद्रीय बलों के खिलाफ कथित बयान को लेकर भी चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। आयोग ने मंत्री हकीम को अपनी टिप्पणियों पर जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।आयोग ने भाजपा की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है।

प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में चुनाव आयोग से शिकायत कर आरोप लगाया था कि मंत्री फिरहाद हकीम ने मतदाताओं को पार्टी के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाया है। नोटिस में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता ने लोगों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने को कहा था।

विदित रहे कि इससे पहले इसी महीने 13 अप्रैल 2021 को फिरहाद हकीम ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वो ध्रुवीकरण की राजनीति को और आगे बढ़ाने की कोशिश के तहत उनकी धार्मिक पहचान को निशाना बना रही है। हकीम ने भाजपा के इस दावे की आलोचना की कि वो राज्य को मिनी पाकिस्तान बना देंगे। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रवादी हैं और राजनीति के धुव्रीकरण की कोशिश भारतीय संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि मैं एक भारतीय के रूप में अंतिम सांस लूंगा और मेरी कब्र इसी जमीन पर होगी। हकीम ने कहा कि भाजपा को मोदी और शाह की संयुक्त साझेदारी चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ममता दीदी और हमारी पार्टी के अन्य नेताओं पर व्यक्तिगत हमले करके चुनाव का स्तर बहुत गिरा दिया है। केवल व्यक्तिगत हमले करना राजनीति नहीं हो सकती। बंगाल के लिए उनके पास क्या एजेंडा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!