Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताते हुए कहा, ‘मिलकर लड़ेंगे और कोरोना को फिर परास्त करेंगे’

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, लखनऊ। पिछले चार-पांच दिन में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में गिरावट और रिकवरी दर में सुधार को सुखद संकेत बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई टीम वर्क, सामूहिक भावना के साथ समाज के प्रत्येक स्तर पर समन्वय से लड़नी होगी। विशेषज्ञ डॉक्टर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) और नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ वर्चुअल चर्चा में सीएम योगी ने भरोसा जताया कि मिलकर लड़ेंगे और कोरोना को फिर परास्त करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से मंगलवार को इस वर्चुअल संवाद में विश्वास जताया कि कोरोना से संघर्ष में हम सभी का पिछले एक वर्ष का व्यापक अनुभव रहा है। इस अनुभव का लाभ उठाते हुए पूरे मनोयोग और मनोबल से एक बार फिर कोरोना को परास्त कर हम इस लड़ाई में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आइएमए और नर्सिंग होम एसोसिएशन के डॉक्टर सभी मंडलायुक्तों, अपर निदेशक स्वास्थ्य और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए प्रत्येक जिले में कोविड व नॉन-कोविड रोगियों के लिए टेलीकंसल्टेशन की व्यवस्था करें। इस आपदा के समय में हम सभी को धैर्यपूर्वक संक्रमण की चुनौती का सामना करना है। सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति की जा रही है। ऑक्सीजन का दुरुपयोग हर हाल में रोका जाना चाहिए। पिछले चार वर्षों में प्रदेश में तीन दर्जन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में की जा चुकी है। 39 चिकित्सा संस्थानों में प्लांट लगाए जा रहे हैं। भारत सरकार भी योगदान दे रही है। उन्होंने कोविड को परास्त करने वालों की सफलता की कहानियां प्रसारित-प्रचारित करने का सुझाव देते हुए कहा कि इनसे जनता जागरूक होगी और उसके अंदर का भय खत्म होगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कोविड-19 के संबंध में प्रस्तुतिकरण किया। वहीं, लखनऊ से मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर, कानपुर के डॉ. राजीव कक्कड़ वाराणसी के डॉ. अनिल ओहरी, आइएमए उप्र के अध्यक्ष डॉ. एमके बंसल, उप्र नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा और एसजीपीजीआइ लखनऊ के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही आश्वस्त किया कि वे सरकार के सहयोग व समन्वय से इस संघर्ष में पूरा योगदान देंगे। सभी ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। वेबिनार का संचालन अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!