Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्ड

देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में बोला हल्ला, युवाओं ने धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की

देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेशभर से बेरोजगार युवाओं के आक्रोश की तस्वीरें सामने आ रही है। हल्द्वानी में सुबह युवाओं ने सबसे पहले गीता पाठ से आंदोलन की शुरुआत की तो वहीं राजधानी देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हल्ला बोला। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी वार्ता के लिए पहुंची। काफी देर तक युवाओं को समझाने की कोशिश करती रहीं डीएम सोनिका को सफलता नहीं मिली।

बेरोजगार युवाओं ने यहीं कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उधर, उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराया। हंगामे के आसार को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह आज शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उत्तराखंड बंद का असर कुछ ही जगहों पर देखना को मिला है। 

उत्तरकाशी में पुलिस ने कलक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद किया। व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करवा रहे बेरोजगार युवा।

बेरोजगार युवाओं पर पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई यूकेडी कांग्रेश समेत कई संगठनों की ओर से कोटद्वार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तहसील से खदेड़ा। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री का पुतला लेकर फूंकने पहुंचे थे।

नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेपर घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की।

विकासनगर मंडी चौक पर छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहीं गुस्साए यमुनाघाटी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री हाइवे पर प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

देहरादून में डीएम ऑफिस में घुसे बेरोजगार। डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने ऑफिस कंपाउंड को छावनी में तब्दील किया।

रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग उत्तराखंड पुलिस व उत्तराखंड सरकार की संयुक्त शव यात्रा निकाली गई।

देहरादून में बेरोजगार युवाओं के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने टनकपुर में प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा में सड़क पर धरने पर बैठे कांग्रेसी व छात्र संघ संगठन।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!