Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने मयाली एवं मनसूना में लगाए जा रहे कंपेक्टर मशीनों का का कार्य शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की, अग्रिम आदेशों तक जिला पंचायत राज अधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, रुद्रप्रयाग। जनपद की नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए इस पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे वृहद वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए उन्होंने आवश्यक प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें एवं जिन व्यक्तियों द्वारा नदी में कूड़ा डाला जाता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए उन्होंने यात्रा मार्ग गुप्तकाशी, कुंड, भीरी, बांसवाड़ा आदि स्थानों में कल से ही विशेष सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिए।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ को निर्देश दिए हैं कि कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड हेतु चयनित की गई भूमि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु उप वन संरक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए इस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने मयाली एवं मनसूना में लगाए जा रहे कंपेक्टर मशीनों का कार्य 31 जनवरी, 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करते हुए कंपेक्टर मशीनों का कार्य शुरू करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए थे किन्तु कंपेक्टर मशीनों का कार्य शुरू न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई पीएस बिष्ट, केदारनाथ राजेश नौटियाल, जल संस्थान संजय सिंह, जल निगम नवल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील, नगर पंचायत केदारनाथ हर्षवर्धन, तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!