Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
देश

लता मंगेशकर की स्थिति नाजुक – लोगों ने की जल्दी स्वस्थ होने की कामना

लता मंगेशकर पिछले दो दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। ऐसे में फैंस के साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां उनके स्वास्थ्य को लेकर दुआएं मांग रही हैं। फ़िल्मी जगत से लेकर राजनीति तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ट्वीट करके लिखा, ‘लता जी आप जल्द रिकवर करें…वह भारतीय मुकट का गहना है…।’ सौरव के अलावा आईपीएल चेयरमैन और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘लता मंगेशकर जी के परिवार के सदस्यों से बात की। अब वह बेहतर हैं, लेकिन अब भी हॉस्पिटल में हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’ वहीं, गायक अदनान सामी ने भी दुआ मांगते हुए ट्वीट किया।

फेमस सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बालू पर लता की तस्वीर उकेर कर दुआ मांगी, तो भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने लता मंगेशकर के शीघ्र स्वस्थ होनी का कामना की। रूडी ने ट्वीट करके लिखा, ‘लोकप्रिय गायिका स्वर कोकिला आदरणीय लता मंगेशकर जी के अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती होने का समाचार प्राप्त हुआ,आदरणीय लता जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’  इनके अलावा गायक बाबुल सुप्रीयो, अभिनेत्री पूनम ढिंल्लो,अभिनेत्री हेमा मालिनी, शबाना आजमी और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिघंवी ने भी लता के लिए दुआएं मांगी।

Twitter पर छबि देखें

लोकप्रिय गायिका स्वर कोकिला आदरणीय लता मंगेशकर जी के
अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती होने का समाचार प्राप्त हुआ,

आदरणीय लता जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ ।

Twitter पर छबि देखें

बता दें कि 28 सितंबर को ही लता ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। तब उनकी सेहत सही थी। कुछ दिनों पहले उन्होंने सांस में समस्या के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इसके बाद उनके हालात नाजुक होने की ख़बर आई थी। फिलहाल, उनकी तबीयत स्थिर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!