Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

आकाशआकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर 2020, गुरुवार। उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है। आज असरकारी दिवस होगा, जिसमें प्रश्नकाल नहीं होगा। बुधवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एक दिन सत्र बढ़ाने का फ़ैसला लिया गया। विपक्ष कार्यस्थगन प्रस्ताव ला सकेगा। विपक्ष ने सरकार से सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग थी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। पहले ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हरिद्वार में बालिका हत्यकांड के मुद्दे को उठाया।  सरकार की ओर से सदन में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया, हरिद्वार घटना पर डीआइजी गढ़वाल के नेतृत्व में टीम का गठन अतिरिक्त रूप से किया जाएगा और अभियुक्त को फांसी की सजा तक पहुंचाया जाएगा। फ़ास्ट ट्रेक में मामला चलेगा।

21 दिसंबर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र की अवधि तीन दिन प्रस्तावित थी, लेकिन विपक्ष की ओर से लगातार इसकी अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। बीते रोज सत्र की अवधि एक दिन बढ़ाने पर करीब-करीब सहमति बन गई थी। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र 24 दिसंबर को भी चलेगा।

गुरुवार को सत्र के दौरान विधायकों की याचिकाएं, असरकारी संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। असरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी। दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की ओर से छह दिसंबर 2018 को रखे गए पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, बागवानी, सगंध खेती और रोजगारपरक खेती कराने संबंधी असरकारी संकल्प पर भी चर्चा हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!