Breaking News :
>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 24 दिसम्बर को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं, जानिए उनके फिल्मी करियर के बारे में

आकाशआकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर 2020, गुरुवार।  बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 24 दिसम्बर को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में 4 दशक से अधिक गुज़ारने वाले अनिल ने अपने करियर में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी से लेकर कई दिलचस्प किरदार निभाये हैं और आज भी फ़िल्मों में पूरे जोश के साथ सक्रिय हैं। मगर, अनिल के लिए यह कामयाबी आसान नहीं थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि फ़िल्मी होने के बावजूद उन्हें अपने हिस्से का संघर्ष करना पड़ा था। अनिल कपूर ने अपना साल 1979 में फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी, जिसमें उनका छोटा-सा किरदार था। अनिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 1979-80 में उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी कुछ छोटी-छोटी भूमिकाएं की थीं। 1983 में आयी फ़िल्म ‘वो सात दिन मिली’ में अनिल को लीड रोल निभाने का मौक़ा मिला, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आइए जानते हैं उनकी सुपरहिट फिल्मों के बारे में।

‘मशाल’ : साल 1984 में आई फिल्म ‘मशाल’ में अनिल कपूर ने राजा नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने वहीदा रहमान और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ शानदार अभिनय किया था।

‘मेरी जंग’ : साल 1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ में उन्होंने एक युवा वकील की भूमिका निभाई थी, जिसमें वो भ्रष्ट सिस्टम से न्याय की लड़ाई लड़ते हैं।

मिस्टर इंडिया’ : अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया साल 1987 में आई थी। ये फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म का डायलॉग ‘मोगेम्बो खुश हुआ’ आज भी लोगों की ज़ुबान पर रहता है। फ़िल्म में श्रीदेवी ने फीमेल लीड रोल निभाया था।

‘तेजाब’ : फिल्म तेजाब साल 1988 में आई थी। ये एक्शन रूमानी फिल्म थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि फिल्म ने 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

‘राम लखन’ : सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म राम लखन साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित ने मुख्य किरदार निभाए थे। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर बेहद कामयाब रही।

‘नायक’ : 2001 में रिलीज हुई ‘नायक’ एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की अहम भूमिकाएं थीं। बता दें कि ये फिल्म एस शंकर की तमिल फिल्म ‘मुधावलन’ की रीमेक थी।

‘दिल धड़कन दो’ : जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म दिल धड़कने दो साल 2015 में रिलीज हुई थी इस फिल्म में अनिल कपूर को सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिखाया गया है। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

वहीं, बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुके अनिल कपूर ने हॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में उन्होंने बेहद अहम किरदार निभाया था।

बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें तो वे इन दिनों नेटफ्लिक्स अपनी आने वाली फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने वायुसेना के अधिकारी का किरदार निभाया है। बता दें कि फिल्म का पिछले दिनों ट्रैलर भी रिलीज हो चुका है, जिस पर वायुसेना ने अपनी आपत्ति जताते हुआ ट्वीट किया था। इसके अलावा वो अपनी दूसरी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की भी शूटिंग में व्यस्त हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!