Breaking News :
>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

कोराेना संक्रमण से यतीम हुए कक्षा 9 से ऊपर तक के विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा दिया जाएगा लैपटाॅप या टैबलेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2021, मंगलवार, लखनऊ। कोराेना संक्रमण से यतीम हुए 18 वर्ष तक के कक्षा 9 से ऊपर तक विद्यार्थियों को लैपटाॅप या टैबलेट दिया जाएगा। प्रमुख सचिव बाल विकास वी हेकाली झिमोमी की ओर से मुख्यमंत्री बाल सेवा सम्मान की जारी गाइड लाइन में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आइटीआइ विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री बाल सेवा सम्मान का लाभ दिया जाएगा। संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एससी तिवारी ने बताया कि सभी आइटीआइ से सूची मांगी गई है। अपर निदेशक प्रशिक्षण नीरज कुमार ने बताया कि सूबे की सभी आइटीआइ के विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा । ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता या दोनों में एक की एक मार्च 2020 के पहले या फिर इस कोविड-19 के दौर में निधन हुआ,उन्हें यह लाभ मिलेगा। सभी संस्थानों को सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना का लाभ जीरो से लेकर 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों को मिलेगा।

योजना के तहत एक मार्च 2020 या उसके बाद अभिभावक की काेरोना से निधन हो गया है ताे उनके बच्चों को लाभ मिलेगा। 18 वर्ष तक सरकार शिक्षा के साथ मानदेय का इंतजाम करेगी। निधन में माता-पिता दोनों या दोनों में किसी एक के निधन पर भी लाभ मिलेगा।

जीरों से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए चार हजार रुपये प्रतिमाह वैध अभिभावक के बैंक खाते में भेजा जाएगा। 11 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय व अटल विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा। जहां निश्शुल्क शिक्षा के साथ ही तीन महीने के अवकाश के दौरान घर जाने पर 4000 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 12000 रुपये साल अभिभावक के खाते में भेजा जाएगा। आवासीय विद्यालयों में प्रवेश न लेने की दशा में इंटर तक की शिक्षा के लिए चार हजार रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों का मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश होना अनिवार्य होगा। बालिकाओं की शादी के लिए एक लाख एक हजार का लाभ मिलेगा। कक्षा नौ से ऊपर के विद्यार्थियों को लैपटॉप या टैबलेट भी दिए जाएंगे।

उप्र के निवासी होने के साथ कोविड से निधन होनेे का प्रमाण पत्र देना होगा। आधार कार्ड,दो लाख तक का आय प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से और शहरी क्षेत्र के लोग जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रेषित करेेंगे। सभी दस्तावेजों को आवेदनकर्ता स्वयं सत्यापित करेगा। जिला स्तरीय जांच समिति जांच के बाद लाभ देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!