Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत की प्रधानमंत्री मोदी से हुई पहली बार मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण मुफ्त किए जाने के ऐलान पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने प्रधानमंत्री का जताया आभार।

  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बदरी-केदार डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लोकार्पण का न्योता दिया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बीते मार्च माह में मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है। इससे पहले मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की वजह से ये मुलाकात नहीं हो सकी थी। तकरीबन आधा घंटे चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत चार धामों में सड़कों का कार्य तेजी से चल रहा है। श्रीकेदारनाथ धाम का भव्य रूप विकसित हो गया है। बदरीनाथ धाम के संबंध में रूपरेखा तैयार हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बदरी-केदार डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लोकार्पण का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून व आपदा के दौरान सड़कें बंद होने की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों के कटने के हालात बन जाते हैं, लिहाजा इन क्षेत्रों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त कोटा दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यावरण अत्यंत संवेदनशील है। संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र में हिमनद का अध्ययन करने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के बारे में अध्ययन करने को राज्य में हिमनद व जल संसाधन शोध केंद्र की स्थापना की जानी चाहिए। राज्य को तीन डाप्लर रडार की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री का आभार जताने के साथ ही उन्होंने घाटी क्षेत्रों के लिए 10 छोटे रडार उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया। उत्तराखंड को जैविक प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष अनुदान का आग्रह भी उन्होंने किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुमाऊं क्षेत्र में एम्स की स्थापना या ऋषिकेश एम्स की शाखा स्थापित करने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर ऋषिकेश व हल्द्वानी में डीआरडीओ निर्मित अस्पतालों से जनता को अत्यधिक लाभ मिला। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि कोविड-19 से लड़ने के लिए राज्य को केंद्र से हर प्रकार की सहायता मिली। देश में 18 वर्ष की आयु से ऊपर सभी भारतीयों का कोरोना टीकाकरण मुफ्त करने और राज्य को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सौगात देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को कंडाली की जैकेट भी भेंट की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!