Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

लैंड जिहाद, अतिक्रमण देवभूमि में नहीं होंगे : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अप्रैल 2023, देहरादून। लैंड जिहाद, अतिक्रमण देवभूमि में नहीं होंगे, जो हुए हैं उस पर कार्रवाई की जाएगी। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक पब्लिक महिला इंटर कालेज के मैदान में श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बाते कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जनहित में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। वर्ष 2025 यानी राज्य स्थापना के रजत जयंती तक सरकार ने नशे से देवभूमि को मुक्त करने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि का संकल्प लिया है। उन्होंने काह कि नशा समाज में जहर की तरह घुल रहा है।

माता-पिता बच्चोंं को पढ़ाई के लिए भेजते हैं लेकिन उनमें से कई नशे की लिप्त में आ जाते हैं। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से पर्यावरण, नशामुक्ति को संदेश देते कार्य सराहनीय हैं। वहीं उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में मास्टर प्लान हो अथवा गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे इन पर सरकार प्रमुखता से कार्य कर रही है।

देवभूमि को इस्लामिक राज्य बनाने का षड्यंत्र : स्वामी यतीन्द्रानन्द

जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में सनातन हिंदू संस्कृति के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाए। ऐसा कानून प्रदेश में आना चाहिए तभी उत्तराखंड सुरक्षित रह सकेगा। कहा कि जिन्होंने भी अवैध रूप से मजार बनाई हैं या अवैध रूप से वह उत्तराखंड में रह रहे हैं उन सब पर कानून के तहत मुकदमा और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा जिन-जिन विभागों की भूमि पर अवैध मजारे बन गई हैं और अधिकारी देखते रह गए, उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय चैनलों द्वारा प्रमाण सहित दिखाया जा रहा है कि किस प्रकार से उत्तराखंड में हजारों की संख्या में अवैध मजार बना दी गई हैं और सभी मजारे सरकारी भूमि पर बनाई गई हैं। वन विभाग, सिंचाई विभाग, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, ग्राम सभा और नगर पंचायत की भूमि पर हजारों की संख्या मजार बनी हैं।

महामंडलेश्वर ने कहा कि उत्तराखंड में दो प्रकार के जिहाद चल रहे हैं। एक मजारे जिहाद तथा दूसरा भूमि जिहाद। इसके जरिए उत्तराखंड की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान, बांग्लादेशी मुसलमान और उत्तराखंड से लगते आसपास के जनपदों के मुसलमान षड्यंत्र के तहत उत्तराखंड राज्य में प्रवेश कर रहे हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई वार्ता में उन्होंने इसे संज्ञान में लिया है और हजारों मजारों को चिह्नित कराया है। जो अवैध हैं उनको तुड़वाया भी जा रहा है। जहां-जहां भी अवैध मजारे बनी हुई हैं उन सभी को हटाया जाना जरूरी है।

स्वामी यतींद्रानंद ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां बद्रीनाथ केदारनाथ जैसे दिव्य धाम हैं। गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदी है, हिमालय जैसा पवित्र पर्वत है जहां तपस्वी, साधकों व योगियों ने धर्म और अध्यात्म की उच्चता को पाया है। कहा कि भारत का साधु समाज एवं प्रदेश का समाज उत्तराखंड राज्य को सनातन हिंदू संस्कृति के लिए संरक्षित राज्य घोषित करने की मांग करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!