Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल दौरे पर हैं मुख्यमंत्री धामी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लाेकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अप्रैल 2023, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर हैं। वह शहर में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लाेकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह हल्द्वानी में आयोजित हो रहे कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल पहुंचने पर विधायक सरिता आर्य व विधायक राम सिंह कैड़ा, कमिश्नर दीपक रावत, डीएम धिराज गर्ब्याल के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री का स्वागत किया। सीएम राज्य अतिथि गृह काठगोदाम में सोमवार रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दौरान नैनीताल में डेढ़ घंटे व भवाली में करीब साढ़े तीन घंटे का समय आरक्षित रखा गया है।

कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

नैनीताल शहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर खींचतान भी हुई। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, पवन जाटव, नितिन जाटव व अविनाश कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री करेंगे 219 करोड़ की 142 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

नैनीताल में आरक्षित समय को छोड़ सीएम पंत पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटा बितायेंगे। जहां वह पेयजल की छ:, पीएमजीएसवाई व शहरी विकास विभाग की 13.28 करोड़ की एक एक योजना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 206 करोड़ की 134 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें पेयजय के साथ ही आयुष विभाग, शहरी विकास विभाग, पीएमजीएसवाई की योजनाएं शामिल है।

मुख्यमंत्री के भवाली में 3 घंटे 20 मिनट के कार्यक्रम को रखा गया है आरक्षित

नैनीताल दौरे के साथ ही मुख्यमंत्री का भवाली का भी कार्यक्रम जारी हुआ है। मुख्यमंत्री के भवाली में 3 घंटे 20 मिनट के कार्यक्रम को आरक्षित रखा गया है। जिसकों लेकर शहर में बेहद चर्चा है। यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भवाली में एस्ट्रोलॉजर दीपाली दुबे से मुलाकात करने जा रहे है। हालांकि उनके इस कार्यक्रम को आरक्षित रखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!