Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भूमि धोखाधड़ी की समन्वय समिति की बैठक आयोजित – घपलेबाजी, अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा वाली भूमि पर जल्दी होगी कार्यवाही

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार की उपस्थिति में आयुक्त कैम्प कार्यालय ईसी रोड में आयुक्त गढ़वाल मण्डल रविनाथ रमन की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राॅड (भूमि धोखाधड़ी) की समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में भूमि धोखाधड़ी से जुड़े हुए विभिन्न प्रकरणों पर व्यापक विचार-विमर्श और संज्ञान लेते हुए आयुक्त गढ़वाल ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने भूमि विवाद से सम्बन्धित ऐसे प्रकरणों जिनमें स्पष्ट तौर पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा प्रतीत होता है, ऐसे मामलों को पुलिस विभाग को प्रेषित करते हुए आवश्यक जाँच और फौजदारी कानून के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये। ग्राम समाज और राजस्व रिकार्ड में सम्मिलित ऐसी भूमि जिसमें विभिन्न तरीकों से घपलेबाजी, अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा करने से सम्बन्धित मामले संज्ञान में आये, उनके सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी भूमि का मौके पर जाकर सर्वे और सीमांकन किया जाय। सरकारी रिकार्ड से मिलान करने पर यदि भूमि सरकारी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कब्जा हटाते हुए अतिक्रमणमुक्त की जाय उसकी यथोचित मुनादी इत्यादि की जाय।  उन्होंने कृषि भूमि, अनुसूचित जनजाति की भूमि एवं वन भूमि जिसमें भूमि को गलत तरीके से अन्य श्रेणी में दर्शाकर खुर्द्धबुर्द्ध और क्रय-विक्रय की गयी हो ऐसे प्रकरणों की भी जाँच की जाय और जाँच के उपरान्त न्यायालयों में अपील अथवा पुलिस विभाग को प्रेषित करने, जो भी अग्रिम कार्यवाही की जानी है तद्नुसार कार्यवाही की जाये।
आयुक्त गढ़वाल ने भूमि पट्टा आवंटन के कुछ ऐसे प्रकरण जिसमें एक ही व्यक्ति के नाम एक से अधिक बार भूमि आवंटित की गयी है के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि ऐसे प्रकरणों की भी जाँच की जाय और देखा जाय कि सम्बन्धित को पट्टे का आंवटन नियमानुसार हुआ है कि नहीं, यदि पट्टा आवंटन गलत तरीके से किया गया है तो उसको निरस्त किया जाय, साथ ही भूमि के फर्जीवाड़े में तत्समय संलिप्त कार्मिक पर उचित प्रशासनिक व विभागीय कार्यवाही की जाय। विभिन्न स्थानों पर रिकार्ड में दर्ज भूमि तथा मौके पर अधिक कब्जाई गयी भूमि के मामले संज्ञान में आने पर उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे प्रकरणों का भी मौके पर जाकर निरीक्षण कर लिया जाय तथा सरकारी अभिलेखों का मूल्यांकन करने पर  यदि रिकार्ड में दर्ज भूमि से अधिक कब्जा पाया जाता है तो उसको भी तत्काल प्रभाव से अतिक्रमणमुक्त करते हुए राजस्व भूमि में सम्मिलित किया जाय। उन्होंने भूमि से सम्बन्धित ऐसे मामलों जिनमें पर्याप्त विधिक और प्रशासनिक चर्चा हो चुकी है और वह प्रकरण किसी न्यायालय में विचाराधीन नही है ऐसे प्रकरणों को  तत्काल निस्तारित करते हुए खारिज करने के निर्देश दिये। उन्होंने सचिव एमडीडीए को निर्देशित किया कि विवादित भूमि जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी कार्यालय से स्पष्ट आख्या प्राप्त न हुई हो, तब तक ऐसी भूमि प्रकरणों का नक्शा पास न किया जाय। ऐसी विवादित भूमि प्रकरण जो न्यायालय में विचाराधीन हैं, ऐसी भूमि की खरीद-फरोख्त भी किसी भी दशा में न होने पाये।
आयुक्त गढ़वाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज की बैठक में भूमि से सम्बन्धित विभिन्न प्रकरणों पर जो भी निर्देश दिये गये हैं उन निर्देशों का गम्भीरता से अनुपालन करते हुए अगली बैठक में कृत कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी देहरादून डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव, अपर आयुक्त गढ़वाल वंशीलाल राणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, सरिता डोभाल, उप जिलाधिकारी सदर एवं विकासनगर सहित वन विभाग व नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!