Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शस्त्र लाइसेंस, भूमि कब्जे के मामले, गिरासू भवनों को गिराने, जलभराव, जमीन हड़पने, सेवायोजन, स्थानांतरण, वेतन भुगतान से संबंधित 13 जन समस्यायें जिलाधिकारी ने सुनी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान 13 जन समस्यायें लोगों द्वारा प्रमुखता से उठाई गई, जिनमें मुख्य रूप से शस्त्र लाइसेंस, भूमि कब्जे के मामले, गिरासू भवनों को गिराने, जलभराव, जमीन हड़पने, सेवायोजन, स्थानांतरण, वेतन भुगतान से संबंधित रहे।

जन सुनवाई के दौरान अमित यादव, विनय कुमार एवं एन हक्की द्वारा शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने का आवेदन किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

धीरेंद्र सिंह, शीतल सूद एवं सावित्री देवी द्वारा भूमि संबंधी एवं प्रॉपर्टी संबंधित शिकायत प्रमुखता से उठाई, इस पर जिलाधिकारी ने न्यायालय में सवाल-जवाब लेने, जमीन का भुगतान कराए जाने के अलावा प्रॉपर्टी के संबंध में उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में रवि कुमार ने गिरासू भवन को गिरायेे जाने की शिकायत की किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जनसुनवाई में धीरेंद्र सिंह ने नेशविला रोड पर भवन के पास बने नाला हटने से जलभराव का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आशा जखमोला ने शिक्षा विभाग में सेवायोजित करने के संबंध में, जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर पत्रावली तलब की।

जनसुनवाई में श्रीराम द्वारा अपनी एवं पत्नी की बीमारी में उनकी देखभाल हेतु अपने पुत्र ग्राम विकास अधिकारी का स्थानांतरण नजदीकी स्थान पर किए जाने का अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई में गीता श्रीवास्तव ने अपने पति जो ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हैं, उनका वेतन आहरण करने का आवेदन किया, इस पर जिलाधिकारी ने बंदोबस्त विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!