Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

लम्बी राजनीतिक उठापटक के बाद आखिर महाराष्ट्र में भाजपा व एनसीपी की बनी सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका। २३ नवम्बर, २०१९ शनिवार। महाराष्ट्र में एक महीने से चले आ रहे राजनीतिक उठापटक के बाद आखिर भाजपा व एनसीपी की सरकार बन गई। देवेंद्र फडणवीस ने दुबारा महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री की शपथ ली तथा एनसीपी नेता अजीत पवार को उपमुख्यमन्त्री बनाया गया। आज २३ नवम्बर सुबह दोनों को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज भवन में शपथ दिलाई।
राजनीतिकारों के अनुसार इस लम्बे संकट के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार शिवसेना है। यद्यपि शिवसेना और भाजपा गठबंधन को राज्य में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ था तब भी शिवसेना ने मुख्यमन्त्री पद के लालच में लगभग 35 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया। इतना ही नहीं शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाने का प्रयास करने लगी। ये गठबंधन इतना बेमेल था कि कई दिनों तक चली तमाम बैठकों के बावजूद तीनों दल सरकार बनाने पर एक राय नहीं बन सकी। शनिवार को सुबह अजीत पवार के समर्थन से भाजपा द्वारा सरकार बनाने के बाद भी तीनों दलों के मतभेद खुलकर सामने आए। सबसे पहले कांग्रेस ने दोपहर 12:30 बजे की संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस से किनारा कर लिया। इसके बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने अलग से प्रेस कॉफ्रेंस की। इस प्रेस कॉफ्रेंस से ठीक पहले कांग्रेस नेता संजय निरुपम, शरद पवार पर हमला बोल चुके थे। संजय निरुपम ने महाराष्ट्र में पार्टी के नेताओं को भी जमकर कोसा। शपथ लेने के बाद अजीत पवार के एक बयान ने शरद पवार की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। अजीत पवार ने शपथ लेने के बाद मीडिया के सामने दावा किया कि उन्होंने इस बारे में पहले ही पार्टी मुखिया शरद पवार को बता दिया था। उनके इस बयान ने शरद पवार की भूमिका को भी संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया।
एक ओर जहाँ एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना सरकार बनाने के लिए मीटिंग ही करती रही वही दूसरी ओर भाजपा एनसीपी को साथ लेकर सर्कार भी बना ली। भाजपा ने बेहत अनोखे अंदाज में सरकार बनाने का रातों-रात दावा पेश कर शपथ ग्रहण की तैयारी भी कर ली और सुबह साढ़े छह बजे राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाकर, प्रातः ८ बजे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण भी हो गया। मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने और उपमुख्यमंत्री के तौर पर एनसीपी के अजीत पवार ने शपथ ग्रहण की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!