Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने हाॅट एयर बलून शॉ का किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून 22 नवम्बर, 2019 (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पुलिस लाईन, देहरादून में सविया ऐविएशन प्राईवेट लिमिटेड एवं उत्तराखण्ड पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हाॅट एयर बलून महोत्सव 2019 के अन्तर्गत हाॅट एयर बलून शॉ का शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस हाॅट एयर बलून शाॅ की शुरूआत होने से उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स की ओर युवाओं का रूझान बढ़ेगा।

 

“उत्तराखण्ड में एडवेंचर टूरिज्म की बहुत सम्भावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हाॅट एयर बलून आने वाले समय में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ा रूप लेगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में हाॅट एयर बलून की सम्भावनाएं तलाशी जाएंगी। गौचर मेले में इसकी छोटी सी शुरूआत की गयी थी। राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि इस क्षेत्र को ओर अधिक विकसित किया जाए। जल्दी ही प्रदेश में एडवेंचर से जुड़ी एजेंसियों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि प्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता और साहसिक पर्यटन के मेलजोल से उत्तराखण्ड को एक अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाए।”

इस अवसर पर सविया ऐविएशन से कैप्टन श्वेता एवं कैप्टन अशोक सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!