Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या पर कुर्मांचल परिषद ने की कड़ी निंदा – उठायी न्याय की मांग

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून, ३०नवंबर, शनिवार। तेलांगना राज्य के हैदराबाद में पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की वीभत्स घटना पर कुर्मांचल परिषद देहरादुन ने कड़ी निंदा की। परिषद केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने इस प्रकरण पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हैदराबाद में डॉ. प्रियंका रेड्डी की निर्मम हत्या के बारे में सुनकर मुझे बेहद पीड़ा हुई, गुस्सा और स्तब्ध हूँ।

वही कुर्मांचल परिषद केंद्रीय महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि मेरा दिल उस पीड़ित परिवार और ऐसी लाखों लड़कियों के साथ है। शासन एवं प्रशासन पर खफा होते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के मामलों को समय पर न्याय नहीं देकर हमने अपने समाज को कितना अमानवीय और असुरक्षित बना दिया है जो वाकई में घोर निंदा का विषय है।
इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चंद्रशेखर जोशी बोले कि ऐसा कृत्य करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि लोगों को एहसास हो सके कि गलत काम का अंजाम क्या होता है एवं आगे उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से माँग की कि मृतक को न्याय मिलना चाहिए व उसके परिवार को भरपूर सहयोग एवं सुरक्षा भी अनिवार्य रूप से मुहैया कराया जाए।

यहाँ यह भी बताते चलें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या कर दी। डॉक्टर का जला हुआ शव गुरुवार को हैदराबाद-बेंगलुरू राजमार्ग पर शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया। प्रियंका रेड्डी अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपनी ड्यूटी के लिए निकली थी।

ज्ञात हो कि कुर्मांचल परिषद देहरादून की सबसे पुरानी गैर राजनीतिक संगठन है, जिसकी देहरादुन में 10 शाखायें एवम केंद्रीय परिषद है, श्री मोहन भागवतजी ने अपने देहरादून आगमन पर कुर्मांचल परिषद को ढाई घण्टे वार्ता हेतु दिए थे और मान0 प्रधानमंत्री ने कुर्मांचल परिषद की मांग पर ऐपण को विशेष तवज्जो के लिये उत्तराखंड शासन को दिशा निर्देश दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!