Breaking News :
>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बलात्कार के बाद हत्या की निर्मम घटनाओं पर आक्रोश प्रकट किया

आकाश ज्ञान वाटिका। हैदराबाद में पशुचिकित्सक डॉ. प्रियंका के साथ हुए गैंग रैप एवं फिर जलाकर निर्मम हत्या और उत्तर प्रदेश के संभल में एक किशोरी के साथ हुए बलात्कार के बाद की गई निर्मम हत्या की घटनाओं के बाद पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है तथा केंद्र सरकार के अति शीघ्र आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग उड़ रही है।
इसी सन्दर्भ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बलात्कार के बाद हत्या की निर्मम घटनाओं पर आक्रोश प्रकट किया।
उन्होंने कल शनिवार को कहा, ”अब बात करने का नहीं बल्कि सख्त कदम उठाने का वक्त है”।
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, ”हमें अपने सोचने के तरीके को बदलना होगा, हिंसा को नकारना होगा, महिलाओं को रोजाना जिस नृशंसता का सामना करना पड़ता है, उन घृणित तरीकों को स्वीकार करने से मना करना होगा’।’

हैदराबाद और संभल में हुईं बलात्कार और हत्या की घटनाओं से मैं काफी दुखी हूँ। अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। समाज में हो रहीं इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अब हमें बोलने से ज्यादा कुछ करना होगा। …………..कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

तेलंगाना के शादनगर में एक महिला डॉक्टर की सामुहिक बलात्कार के निर्मम हत्या से पूरे देश में शर्म व आक्रोश का माहौल है। इस घटना ने फिर से निर्भया कांड की याद दिया दी है तथा कहीं न कहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के बड़े बड़े दावों की पोल खोलते हुए देश की कानून व्यवस्था पर ही सवालिए निशान खड़े कर दिए हैं। आकाश ज्ञान वाटिका टीम घटनाओं के शिकार निर्दोष मृतकों के प्रति अश्रुपूर्ण, भावभिनी श्रृद्धांजलि प्रेषित करती हैं तथा सरकार से आग्रह करते हैं, दोषियों को अति शीघ्र कठोर से कठोर सजा दी जाये जिससे की भविष्य में इस तरह की घटनायें घटित नहीं हों।

पहली घटना 21 नंवबर को संभल की है  जिसमें  पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी का बलात्कार कर उसे जला दिया था। इसके बाद किशोरी को दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान 30 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। देश भर में आक्रोश की ज्वाला अभी जरा भी काम नहीं हुई थी तथा 28 नंवबर को दुबारा फिर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें महिला का पहले यौन उत्पीड़न किया गया और उसके बाद उसे जला दिया गया। इस घटना के बाद देश भर से दोषियों को कठोर सजा देने की मांग उठ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!