Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्ड

कूर्मांचल परिषद् की केंद्रीय शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन परंपरागत कुमाऊँनी अंदाज में किया गया 

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, २ मार्च, २०२०, देहरादून। आधुनिक दौर में जहाँ एक ओर परंपरागत, पौराणिक संस्कृति एवं कलाओं के प्रचलन में कमी देखने को मिल रही है, वही दूसरी ओर कुमाऊँ अंचल में आज भी कई त्यौहार, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में पौराणिक संस्कृति की शानदार व अनुपम झलक दिखाई पड़ती है। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् अपने पूर्वजों द्वारा प्रदत्त सांस्कृतिक विरासत को विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यमों से निरन्तर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही।

[highlight]कुमाऊॅनी होली एक सांस्कृतिक विरासत है जिसे सहेजने – संजोने का कार्य कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् एक लम्बे समय से करती आ रही है।[/highlight]

[box type=”shadow” ]

कूर्मांचल भवन द्वार पर पारम्परिक कुमाऊँनी परिधानों से सजी-धजी महिलाओं द्वारा समस्त अतिथियों का तिलक कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कूर्मांचल भवन में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में दीप प्रज्जवलन, संरक्षक आरएस परिहार, अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव चन्द्रशेखर जोशी समेत सभी केन्द्रीय तथा शाखा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कूर्माचल भवन परिसर में स्थित, मंदिर परिसर में, कुमाऊँनी रीति-रिवाज के अनुसार पदम वृक्ष में चीर बांध कर होली समारोह का विधि विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर मंगल गीत-गायन ”केले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा“ से शुरूआत की गयी।

[/box]

पूजन के उपरांत मुख्य अतिथि श्री बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री गणेश जोशी विधायक एवं संरक्षक, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीता पंत व्यास, अधिशासी निदेशक ओएनजीसी, अति विशिष्ट अतिथि श्री हरबंस कपूर, विधायक, श्री विनय कुमार, प्रबन्‍ध निदेशक, जैविक कृषि, श्री आर एस परिहार, संरक्षक, श्री चंद्र शेखर जोशी, केंद्रीय महासचिव, कमल रजवार, अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गय।

[box type=”shadow” ]

कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के माध्यम से समाज के अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रही चार महिलाओं को त्रिवेणी देवी स्मृति “नारी शक्ति सम्मान – 2020” एवं चार गणमान्य समाजसेवी गणमान्य व्यक्तियों को “कूर्मांचल गौरव सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया गया।

त्रिवेणी देवी स्मृति  “नारी शक्ति सम्मान – 2020”

श्रीमती उमा कोठारी : खेलकूद के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए – सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी पी० डब्ल्यू० डी० तथा स्टेट चैम्पियन, कबड्डी, गोला फेंक, बैडमिंटन – कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून, इनके इन विशेष कार्यों को देखते हुए त्रिवेणी देवी स्मृति “नारी शक्‍ति सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया।

श्रीमती मंजू पाण्डे : संगीत के क्षेत्र में वर्ष 2016 मे 6 घण्टे तक लगातार गायन का रिकार्ड बनाया, मारवलेस रिकार्ड बुक आफ इण्डिया 12 घण्टे तक लगातार गायन का अपना ही रिकार्ड तोडा, स्वर कोकिला अवार्ड, अनूप जलोटा के साथ स्टेज प्रोग्राम की प्रस्तुति दी है। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून, इनके इन विशेष कार्यों को देखते हुए त्रिवेणी देवी स्मृति “नारी शक्‍ति सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया।

श्रीमती कविता जोशी : संस्थापिका सोहम योगपीठ, योग टीचर ट्रेनिंग स्कूल, मास्टर्स डिग्री – योगा साइंस, सर्टिफाइड योग शिक्षिका – योगा एलाइंस यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका, वर्तमान में अपने योगा सेन्टर में 200 से ज्यादा महिलाओं को योग की ट्रेनिंग देकर उनको चुस्त दुरूस्त करने में महान योगदान दे रही है। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून, इनके इन विशेष कार्यों को देखते हुए त्रिवेणी देवी स्मृति “नारी शक्‍ति सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया।

श्रीमती मीरा जोशी : ऐपण और पारम्परिक लोक कला उत्थान हेतु – अल्मोड़ा निवासी – ऐपण और पारम्परिक लोक कला के उत्थान हेतु बेहतरीन कार्य किये हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिल्पी है। ऐपण एवं पारम्परिक लोक संस्कृति उत्थान हेतु अनेकों पुरस्कार विजेता है। ऐपण विदूषी सम्मान, मील का पत्थर सम्मान, कला रत्न सम्मान आदि प्राप्त किये हैं। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून, इनके इन विशेष कार्यों को देखते हुए त्रिवेणी देवी स्मृति “नारी शक्‍ति सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया।

[/box]

[box type=”shadow” ]

“कूर्मांचल गौरव सम्मान – 2020”

श्री गोविन्द पाण्डे : कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून के नीव के पत्थर रहे हैं। ओ० एन० जी० सी० देहरादून में कार्यरत हैं। समाज सेवा के प्रति इनके इस कार्य को देखते हुए “कूर्मांचल गौरव सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया गया।

श्री संजीवन सूंठा : एडमिनिस्ट्रेटर एमडीडीए – एमडीडीए विभाग में चैयरमेन ट्राफी से सम्मानित हुए हैं। समाज के प्रति इनके कार्यों को देखते हुए “कूर्मांचल गौरव सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया गया।

श्रीमती माया शाह : कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून समेत अनेकों सामाजिक कार्यों में नीव निरंतर कार्यरत रही हैं। समाज के प्रति इनके कार्यों को देखते हुए “कूर्मांचल गौरव सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया गया।

श्री गोपाल सिंह बिष्ट : स्वरचित रचना के पर्वतीय लोक गायक – कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून समेत अनेकों सामाजिक कार्यों में नीव निरंतर कार्यरत रही हैं। समाज के प्रति इनके कार्यों को देखते हुए “कूर्मांचल गौरव सम्मान – 2020” से पुरस्कृत किया गया। [/box]

[box type=”shadow” ]

होली समारोह का सफल/कुशल एवं व्यवस्थित संचालन कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून के कर्मठ एवं विलक्षण व्यक्तित्व के धनी केंद्रीय महासचिव श्री चन्द्रशेखर जोशी द्वारा किया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष कमल रजवार द्वारा उपस्थित जनों के स्वागत हेतु स्वागत भाषण दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत एवं सुनियोजित संचालन सांस्कृतिक सचिव डॉ० एचसी शाह एवं श्रीमती बबीता शाह लोहनी द्वारा किया गया।

[/box]

केन्द्रीय कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् देहरादून के होली गीत का विशेष शीर्षक गायन नाम दिया गया : “कूर्माचल भवन में विराजे होली – माँ दुर्गा को यहाँ मंदिर छः, कर लियो प्रणाम हाथ कर जोरी, दसों शाखा मिली जुली होली खेले, और बोले मीठी बोली, ….”  प्रेमा तिवारी द्वारा लिखित इस गीत को गायन में साथ हंसा राणा, तारा पंत, पुष्‍पा पंत, बीना नेगी आदि गढी शाखा द्वारा गाया गया, जिसकी बहुत ही ज्यादा सराहना की गई।
गुराँस सांस्‍कृतिक कला केंद्र, गोर्खाली सुधार सभा देहरादून द्‍वारा गोर्खाली समूह नृत्‍य किया गया, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर सभागार में समां बांध दी। गीत के बोल थे “सिरै मा रानी——–”, कलाकार : दिव्‍या, सागर, रितिका, अमन, सपना , रोहित ने सुंदर प्रस्तुति दी
जिससे हॉल तालियों से गूँज उठा।
नत्‍थनपुर शाखा से “होलियों में आई रे बहार, नंदादेवी तेरे भवन में….”, प्रस्‍तुति कमला, सुश्‍मिता,अर्चना आदि की सुंदर प्रस्तुति को सभी ने सहारा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य गीत: “उत्तराखण्ड देवभूमि मातृभूमि शत शत वंदन – अभिनंदन” – लीला बिष्‍ट एवं साथी द्वारा पेश किया गया।
गीत – “मेरो पहाड़ा”– इशान धामी द्वारा गाया गया।
होली गीत – “ऐगे ऐगे बंसत बहार दगड़ी – “ भारती पाण्डे एवं साथी, कांवली शाखा की प्रस्तुति को सबने बहुत सराहा।
शानदार स्वांग – कावली शाखा द्वारा किया गया।
होली गीत – ”हंस खेलो, बख्त कट जायेगा रसिया…“ इन्दिरा नगर शाखा से रेवती बिष्ट, हेमा ध्यानी, हेमा बिष्ट, जानकी सनवाल, लक्ष्मी पंवार, लीला रावत, माधवी बिष्‍ट, गीता रावत की प्रस्तुति को सबने सराहा।
हमारी पहचान रंग मंच की प्रस्तुति, लघु नाटिका – शराबी आदिम – गणेश पाण्डे, शेर सिंह बिष्‍ट द्वारा।

इसके अलावा विख्यात लोक कलाकारों ने होली गायन किया जिसमें श्री गिरीश सनवाल ”पहाडी“, श्री हरीश मेहरा, श्री गणेश कांडपाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। लोक कलाकार श्री हीरा सिंह राणा, राज्यमंत्री दर्जा दिल्ली राज्य सरकार की प्रस्‍तुति से दर्शक झूठ उठे। हमारी पहचान रंगमंच ने “कुमाऊँ गंगनाथ जी जागर” प्रस्तुत किया। गोरखाली गीत की प्रस्तुति देखने भारी सख्या में दर्शक पहुँचे। दूरदर्शन लोक गायिका मीना बिष्‍ट ने एकल गीत गाया।

होली समारोह में पधारे सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वही श्रीमती प्रीता पंत, निदेशक ओएनजीसी को शुभकामनायें दी गयी। ज्ञात हो कि श्रीमती प्रीता पंत एक दिन पूर्व ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हो गयी हैं। श्रीमती प्रीता पंत के कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् तथा उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा दिये गये सहयोग एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए उनकी सराहना की गयी।

आज के इस भव्य रंगारंग कार्यक्रम में आरएस परिहार, एचबी अवस्थी , एलएम पाण्डेे, जेएस मटेला, कमल रजवार, केसी जोशी, हरीश चन्द्र पाण्डेव, चंद्रशेखर पंत, माया शाह, आनंद सिंह नेगी, एलडी पंत, चन्द्रशेखर जोशी, वीरेन्द्रज काण्डपाल, हरीश चन्द्र शाह, बबीता शाह लोहनी, दामोदर कांडपाल, ललित जोशी, पुष्पा बिष्ट, ललितमोहन जोशी, प्रेमा तिवारी, आरएस बिरोरिया, घनश्याम चंद्र जोशी, गुजन वर्मा, लीला बिष्ट्, जीवन सिह बिष्ट्, प्रेमलता बिष्ट, गोविन्दा सिंह देउपा, विनय कुमार, प्रबन्‍ध निदेशक, आशीष पंत, प्रवीण जोशी, एस० पपोला, एडवोकेट सीपी जोशी, ई० प्रकाश चन्द्रा लोशाली, श्रीमती भारती पाण्डे्, ई० संतोष जोशी, ई० नंदन सिंह, उत्तगम सिंह अधिकारी, संतोष जोशी, उपस्थित रहे। इनके अलावा शाखाओं के पदाधिकारी, जिसमें कांवली शाखा एसएस ठठोला, दीपा शर्मा, गढी शाखा दामोदर कांडपाल, गिरीश तिवारी, माजरा शाखा से गंभीर सिंह रावत, डॉ० एके मिश्रा, सरोज पोखरियाल, पुष्पा अधिकारी, नत्थदनपुर शाखा से वीरेन्द्र काण्डपाल, भगवान सिंह मनोला, काण्डोली शाखा से वन्दना बिष्ट, मंजू देउपा, इंदिरा नगर शाखा से नदन सिंह बिष्ट व हरीश सनवाल, प्रेमनगर शाखा से हरी सिंह बिष्ट व एमसी तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!