Breaking News :
>>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ
देश

कोरोना वायरस का प्रकोप अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा, नई दिल्ली में कोरोना वायरस के ताजा मामले आए सामने

कोरोना वायरस का प्रकोप अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। भारत में भी कोरोना वायरस का असर दिखना शुरू हो चुका है। बुधवार सुबह तक देश के अंदर कोरोना वायरस के 6 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में घातक कोरोना वायरस (COVID-19) के छह पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के अनुसार नई दिल्ली, तेलंगाना और राजस्थान से COVID-19 के ताजा मामले सामने आए हैं, जहां एक इटली का नागरिक जयपुर में संक्रमण के साथ पॉजिटव पाया गया है। पिछले महीने, केरल में तीन मामले दर्ज किए गए थे। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है।

कोच्चि में लक्जरी क्रूज जहाज के यात्रियों की जांच

कोरोनो वायरस के खतरे के बीच बुधवार को कोच्चि में इटली के क्रूज जहाज ‘कोस्टा विक्टोरिया’ के 459 यात्रियों की मेडिकल जांच की गई। कोच्चि पोर्ट ट्रस्ट के पीआरओ जीओ थॉमस ने बताया कि इस क्रूज पर कुल 459 यात्रियों में से 305 भारतीय हैं सभी यात्रियों को सासं से संबंधित लक्षणों और बुखार के लिए जांचा गया था।

हिमाचल प्रदेश में पहला मामला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि राज्य में उनके संज्ञान में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मामला आया है। जयराम ठाकुर ठाकुर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि किसी निष्कर्ष पर कूदना सही नहीं है। परीक्षण किया जाएगा, उनकी (संदिग्ध रोगी) रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट होगी। हमें पता चला है कि वह व्यक्ति बिलासपुर का है।

नोएडा में सभी 6 संदिग्धों के सैंपल निगेटिव

नोएडा से कोरोना के 6 संदिग्धों के सैंपल को जांच के लिए दिल्ली की एनसीडीसी लैब भेजा गया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे आयी सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। विभाग ने एहतियातन ऐसे लोगों को 14 दिन के लिए घर में ही आइसोलेट किया है। उनके बाहर आने जाने पर पाबंदी लगाई है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे।

सरकार सतर्क

आने-जाने वाले हर व्यक्ति और फिर उन व्यक्तियों के संपर्क में आने वालों तक पर निगरानी रखी जा रही है। उनमें से किसी में भी वायरस से संक्रमण की आशंका पाए जाने पर उन्हें विशेष वार्ड में निगरानी में रखा जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर जिला व स्थानीय प्रशासन तक की इकाई को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि निगरानी में कोई कड़ी ना छूटे।

सतर्कता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली में इससे ग्रसित व्यक्ति के अलावा उसके व उसके परिवार के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर उन पर निगरानी शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि 20 फरवरी को इटली से आने वाले संक्रमित व्यक्ति ने दिल्ली के फाइव स्टार होटल में अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी दी थी, जिसमें आगरा के छह लोग भी शामिल हुए थे।

इसके साथ ही नोएडा के दो स्कूलों में पढ़ने वाले पांच बच्चे भी पार्टी में शामिल थे। पार्टी में शामिल आगरा के सभी लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा गया है। नोएडा के दोनों स्कूलों में जिला चिकित्सा अधिकारियों ने दौरा कर हालात का मुआयना किया और इसके बाद इनको वायरस मुक्त करने के लिए कुछ दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया गया।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अलर्ट

कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जहां आपात बैठक बुलाई, वहीं राजस्थान में चिकित्साकर्मियों के अवकाश रद कर दिए गए हैं। प्रदेश में मेडिकल इंमरजेंसी घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लैब में आगरा के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!