Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुमाऊँ मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को जनसमस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, नैनीताल (सूचना)। मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने मण्डल के जिलाधिकारियों को जनसमस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देश विडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से दिये। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार, सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों एवं राजस्व वादों को स्वंय देखते हुए समय सीमा के भीतर निस्तारित करें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि अधिकारी निर्धारित समय अपने कार्यालयों में बैठे तथा जनसमस्या सुने व उनका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भू-अभिलेख, राजस्व, ऊर्जा जलसंस्थान,निकायों में समस्याऐं लम्बित हैं, उनका निराकरण त्वरित गति से किया जाये इस हेतु नोडल अधिकारी एल1, एल2 जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील व गम्भीर होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी निर्धारित समयानुसार अपने न्यायालयों में वादो को सुने व उन्हें निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह व तहसील वार वादों के निस्तारण की समीक्षा की जायेगी। इसलिए राजस्व अधिकारी गम्भीरता से सचेत होकर समयबद्व होकर वादो का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरूस्त करें। जिन-जिन जनपदों में ऑक्सीजन प्लॉट निमार्णाधीन हैं, कार्यों में तेजी लाकर पूर्ण किये जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालायों में पीकू बेड बढ़ाये जाये तथा चिकित्सा स्टाफ की तैनाती की जाये व उन्हें प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद चम्पावत व बागेश्वर चिकित्सालयों में वेंटीलेटर के साथ ही चिकित्सा सुविधायें बढ़ाये जाये। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राज्य कर के अधिकारियों के साथ बैठक कर वाणिज्य वादों का भी समीक्षा कर निस्तारण करवायें।

विडियो कॉफ्रेंस में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर रंजना राजगुरू, जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार, जिलाधिकारी चम्पावत विनीत तोमर, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप , अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!