Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने वनभूमि हस्तान्तरण लम्बित मामलों को त्वरित गति से निपटाते हुए ऑनलाईन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, नैनीताल (सूचना)। कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया के अध्यक्षता में वनभूमि हस्तान्तरण सम्बंधी बैंठक आयोजित हुई बैठक में टोलिया ने सड़क महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे खण्ड स्तर पर वनभूमि हस्तान्तरण लम्बित मामलों को त्वरित गति से निपटाते हुए ऑनलाईन सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने कहा कि जिन ऑनलाइन प्रकरणों में आपत्तियाॅ प्राप्त हो रही है उनका निस्तारण करते हुए ऑनलाईन किये जाये। उन्होंने कहा कि जिन सकड़कों हेतु क्षतिपूरक भूमि चाहिए उनकी सूची तुरन्त जिला कार्यालय को उपलब्ध करायें ताकि क्षतिपूरक भूमि वृक्षारोपण हेतु चयनित की जा सके। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में क्षतिपूरक भूमि चिन्हित कर आख्या शीघ्र उपलब्ध कराये ताकि चिन्हित भूमि को राजस्व, वन व सड़क महकमें के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर भूमि का आवंटन किया जा सके।

प्रान्तीय खण्ड लोक निमार्ण नैनीताल द्वारा 9 सड़कों हेतु क्षतिपूरक भूमि की माँग की गई जबकि निमार्ण खण्ड में 3, अस्थाई खण्ड भवाली में 5, लोक निमार्ण खण्ड रामनगर में 3 सड़कों हेतु क्षतिपूरक भूमि की माँग की गई है। अपर जिलाधिकारी ने सड़क महकमें के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नये स्वीकृत सड़कों के प्रस्ताव आगणन शीघ्र बनाये ताकि उनके लिये भी क्षतिपूरक भूमि चयन किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़कों के प्रस्ताव जो वनभूमि हस्तारन्तरण ऑनलाइन किये गये हैं वे किस स्तर पर हैं लगातार माॅनिटरिंग करते हुए उनको स्वीकृत कराने हेतु उच्च अधिकारियों से स्वयं वार्ता करें।

बैठक में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि दीपक गुप्ता, संजीव राठी, महेन्द्र कुमार, पीएमजीएसवाई के एस बिष्ट, सहायक अभियन्ता मनोज कुमार, बीसी जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही, उपप्रभागीय वनाधिकारी डीएस मर्तोलिया, वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!