Breaking News :
>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गौलापार स्थित क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का कुमाऊँ आयुक्त ने किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2022, रविवार, हल्द्वानी। शनिवार, 28 मई को गौलापार स्थित सिंचाई नहर का निरीक्षण करते हुए मुख्य अभियंता चन्द्र शेखर द्वारा आयुक्त को अवगत कराया गया कि नहर के पुनर्निमाण हेतु प्राकलन तैयार किया गया है जिसमें पाइप के माध्यम से सुरक्षित क्षेत्र से पानी को चलाया जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त क्षेत्र पर पुनर्निमाण का कार्य किया जाना सम्भव नहीं है क्योंकि तकनीकी दृष्टिकोण से पुनः नहर के टूटने का खतरा बना रहेगा।

विगत वर्ष के माह अक्टूबर में आई बाढ़ से गौलापार की सिंचाई की मुख्य नहर क्षतिग्रस्त होने से गौलापार के लगभग 10 हजार कृषकों की 2.5 हजार हेक्टयर सिंचाई की भूमि प्रभावित हुई थी। नहर की मरम्मत हेतु आयुक्त द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए गए जिससे बरसात से पूर्व नहर न टूटे। इस कार्य हेतु आयुक्त द्वारा 21 लाख रुपये की धनराशि सिंचाई विभाग को आवंटित की गई थी। विदित है कि गौलापार की भूमि उपजाऊ है व वृहद पैमाने पर कृषि की जाती है। कृषकों की आर्थिकी पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा आयुक्त द्वारा आवंटित की गई धनराशि से टूटी नहर को रिस्टोर किया गया था।

मुख्य अभियंता सिंचाई चन्द्र शेखर द्वारा बताया गया कि क्षतिग्रस्त नहर के पुनर्निर्माण हेतु 5 करोड़ 84 लाख का आकलन तैयार शासन को प्रस्ताव प्रेषित किंग गया है। प्रस्ताव पारित होते ही शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

लीसा डिपो का किया निरीक्षण

गोलापार स्थित लीसा डिपो का निरीक्षण करते हुए आयुक्त को डिप्टी रेंजर सुरेश चन्द्र ने अवगत कराया कि लीसा की सुरक्षा हेतु फुव्वारे से एकत्रित लीसा पर पानी का छिड़काव किया जाता है जिससे नमी बनी रहे। इसके साथ ही आग को बुझाने के लिए लगे सभी एक्सटिंगुइशर क्रियाशील है। डिपो में लगे वाच टावर के माध्यम से नजर रखी जाती है व गश्त भी की जाती है।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता आर.पी. सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता के एस बिष्ट, सहायक अभियंता प्रमोद मिश्रा सहित ग्रामीण अर्जुन बिष्ट, हरीश चंद्र कर्नाटक, महेश चंद्र कर्नाटक आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!