Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा संगठन के संस्थापक सदस्य पदम कुमार जैन की पुण्यतिथि पर वितरित की गई खाद्य सामग्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2022, रविवार, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा आज दून अस्पताल में संगठन के संस्थापक सदस्य पदम कुमार जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि वे हमेशा गरीबों व असहायों की सहायता हेतु अग्रसर रहते थे। इसके साथ-साथ उनका सभी के प्रति उदार हृदय था एवं करुणामय व्यक्तित्व के धनी थे।

जानवरों के प्रति भी उनका बेहद लगाव था। उन्हें खिलाना-पिलाना, उनकी रोज की आदत में शामिल था। वे बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। अपना दर्द वह कभी नहीं बाँटते थे। चाहे कितना भी बड़ी समस्या जीवन में आई-गई, सभी का स्वयं ही निवारण किया करते थे। उनका जीवनपर्यंत यही उद्देश्य गरीब असहाय लोगों की सहायता करना था।
वह अविस्मरणीय हैं, हमेशा हम सब के स्मरण में रहेंगे। ‘अहिंसा परमो धर्म’, ‘सेवा परमो धर्म’, ‘नर सेवा नारायण सेवा’, ‘जियो और जीने दो’ की पद्धति पर जीवन के अंत तक चलते रहे। आज हम भी उन्हीं के पद चिन्हों पर चल रहे हैं।

इस अवसर पर एस.पी. सिंह, गीता वर्मा, जितेंद्र डंडोना, अमित अरोड़ा, राजकुमार तिवारी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.