Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने प्रसिद्ध बृहस्पति देव मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद व राज्य की सुख शांति की कामना की, 8 किलोमीटर पैदल चले

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2022, गुरूवार, ओखलकांडा/नैनीताल। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने 8 किलोमीटर पैदल चलकर नवरात्र के छठे दिवस में एशिया के प्रसिद्ध बृहस्पति देव मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले व राज्य की सुख शांति की कामना की।
कुमाऊँ आयुक्त ने कहा कि धार्मिक पर्यटन, जिसे आमतौर पर विश्वास पर्यटन के रूप में भी जाना जाता है। हमारे पौराणिक ग्रंथो में उत्तराखंड को देवभूमि कहा गया है व धार्मिक पर्यटन के लिए देश विदेश से तीर्थ यात्री यहाँ आते है। धार्मिक पर्यटन में वृद्धि से जनपद, राज्य व राष्ट्र की आर्थिकी में वृद्धि होगी।

विकासखण्ड ओखलकांडा क्षेत्र में स्थित देव गुरु बृहस्पति भगवान का एकमात्र मंदिर है, जो समूचे हिमालयी भू-भाग में परम पूजनीय है। इस मंदिर की महिमा के बारे में अनेकों दंतकथायें प्रचलित हैं। कहा जाता है कि सतयुग में एक बार देवराज इन्द्र ब्रह्म हत्या के पाप से घिर गये थे। पाप से मुक्ति के लिए वे यहाँ के घने जंगलों की गुफाओं में तपस्या करने लगे। उनके अचानक स्वर्ग छोड़ देने के कारण सभी देवता परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब देवराज इन्द्र का पता नहीं चला तो सभी देवगण निराश होकर अपने गुरु बृहस्पति महाराज की शरण में गये। उन्होंने देवगुरु से इन्द्र को खोजने का अनुरोध किया।

देवताओं की विनती पर देवगुरु ने इन्द्र की खोज आरम्भ की। वे उन्हें खोजते-खोजते भू-लोक में पहुँचे। एक गुफा में उन्होंने देवराज इन्द्र को भयग्रस्त अवस्था में व्याकुल देखा। देवगुरु ने इन्द्र की व्याकुलता दूर कर उन्हें अभयत्व प्रदान कर वापस भेज दिया। तत्पश्चात इस स्थान के सौंदर्य व पर्वतों की रमणीकता देखकर वे मंत्रमुग्ध हो तपस्या में लीन हो गए तभी से यह स्थान पृथ्वी पर देवगुरु धाम के नाम से प्रसिद्व हुआ।

इस अवसर पर महाराज प्रेमानंद, कमल कफलटिया, देवगुरु जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन चन्द्र, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!