Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

कोराना वायरस: जर्मनी में 1,043 मामलों की पुष्टि, मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई

जर्मनी पांच देशों से सटे बॉर्डर को बंद करने की तैयारी में है। फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड, डेनमार्क और लक्जमबर्ग के साथ अपनी सीमाओं को सोमवार से वह बंद कर देगा ताकि कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके। गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। जर्मनी की रोग नियंत्रण एजेंसी से पता चला है कि देश में पुष्ट मामलों संख्या रविवार दोपहर तक 4,838 तक पहुंच गई, जो पिछले दिन से 1,043 अधिक है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

Coronavirus LIVE Updates-

दुनियाभर में 6,000 से अधिक लोगों की मृत्यु

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषणा की है कि यूरोप कोरोना वायरस महामारी का नया ‘केंद्र’ बन गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार वायरस के कारण वैश्विक स्तर पर 6,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं, 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। इटली में पिछले 24 घंटे में 368 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 1,809 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3,590 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कुल पुष्ट संक्रमित लोगों की संख्या 24,747 हो गई है।

चीन में मरने वालों की संख्या 3,213 हुई

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार चीन में COVID-19 के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,213 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि देश में पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 80,860 हो गई है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए पुष्ट मामलों और 14 मरीजों की मौत की सूचना दी है।

केजरीवाल की बैठक

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल COVID19 के प्रसार के खिलाफ रोकथाम के उपायों पर आज सभी जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक करेंगे। दिल्ली सचिवालय से डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी शामिल होंगे।

ओडिशा में कोरोना वायरस का पॉजिटिव मामला 

ओडिशा में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। ओडिशा के स्वास्थ्य और शिक्षा प्रशिक्षण के निदेशक डॉक्टर सीबीके मोहंती के मुताबिक इस व्यक्ति ने इटली का यात्रा की है। बाद में उन्होंने दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए एक ट्रेन ली। मरीज भुवनेश्वर अस्पताल में भर्ती है।

ईरान में फंसे 53 और भारतीय लोगों को वापस लाया गया

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार ईरान में फंसे 53 और भारतीय लोगों को वापस लाया गया है। इसमें 52 छात्र और एक शिक्षक शामिल हैं। इन्हें तेहरान और शिराज से लाया गया है। ईरान से अभी तक 389 लोग वापस आ गए हैं। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने इसकी जानकारी दी है।

भारत में अभी तक 110 लोग संक्रमित

भारत में अभी तक कोरोना वायरस (COVID-19) से 110 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 14 राज्यों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 32 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा केरल में 22 मामले सामने आए हैं। इनमें तीन लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 110 संक्रमित लोगों में से 93 लोग भारतीय हैं। 17 लोग विदेशी हैं। एयरपोर्ट पर अभी तक 12,76,046 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। (नोट-ये आंकड़े 15/मार्च/2020 रात 11.30 बजे तक के हैं।)

कहां कितने मामले सामने आए और ठीक हुए

आंध्र प्रदेश में एक मामले की पुष्टि हुई है। दिल्ली में 7 मामले समाने आए हैं। यहां दो लोग ठीक हो गए हैं। एक की मौत भी हुई है। हरियाणा में अभी तक 14 मामले सामने आए हैं। ये सभी विदेशी लोग हैं। कर्नाटक में 6 मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है। केरल मे  22 मामले सामने आए हैं। तीन लोग ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में 32 लोग संक्रमित हो गए हैं। पंजाब में एक व्यक्ति संक्रमित है।

उत्तर प्रदेश में 12 मामले सामने आए

राजस्थान में कुल 4 मामले सामने आए हैं। तीन लोग ठीक हो गए हैं। तमिलनाडु एक मामला सामने आया है। तेलंगाना में तीन मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति ठीक हो गया है। जम्मू-कश्मीर में दो मामले सामने आए हैं। लद्दाख में तीन मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 12 मामले सामने आए हैं। इसमें से एक विदेशी हैं। 4 लोग ठीक हो गए हैं। उत्तराखंड में 1 मामला सामने आया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!